HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

सरसों की खेती में कब और कितना करें छिड़काव जानिए..

Published:

Follow us:

Sarson ki fasal mein chhidkav
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • सरसों की फसल में अधिक शाखाएं, बेहतर फूल एवं अच्छी फलियां पाने के लिए अपनाएं यह पोषण प्रबंधन, जानिए (Sarson ki fasal mein chhidkav) कब और कितना करें छिड़काव..
  • Sarson ki fasal mein chhidkav में दूसरा छिड़काव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इस समय फसल में फूल आने और प्रजनन विकास की प्रक्रिया शुरू होने लगती है।
  • दूसरे Sarson ki fasal mein chhidkav का उद्देश्य फूलों और प्रजनन विकास में पोषण संबंधी देना बहुत ही जरूरी होता है, बोरॉन पौधों में फूलों और परागण से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है।
  • बोरॉन 20 प्रतिशत – 100 ग्राम प्रति एकड़।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

सरसों की फसल में अधिक शाखाएं, बेहतर फूल एवं अच्छी फलियां पाने के लिए अपनाएं यह पोषण प्रबंधन, जानिए (Sarson ki fasal mein chhidkav) कब और कितना करें छिड़काव..

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Sarson ki fasal mein chhidkav | रबी सीजन में सरसों की अच्छी पैदावार को बढ़ाने के लिए किसानों को फसल की बुवाई से लेकर कटाई तो फिर से ध्यान रखना पड़ता है, सरसों की खेती में केवल खाद और सिंचाई देना ही फसल अच्छी नहीं होती है, बल्कि फसल की अलग-अलग अवस्थाओं में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करना भी बेहद जरूरी है।

सही समय पर संतुलित पोषण प्रबंधन करने से पौधों की बढ़वार, शाखाओं का विकास, फूलों की संख्या और फलियों के विकास में मदद मिलती है, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, सरसों की फसल में 25 से 35 दिन, 45 से 55 दिन और 70 से 80 दिन की अवस्था पोषण प्रबंधन करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है,

इन अवस्थाओं पर जरूरत के अनुसार पोषक तत्वों का छिड़काव करने से फसल के बेहतर विकास में सहायता मिलती है आइए जानते हैं सरसों की फसल में किस अवस्था कौन सी दवाइयां का Sarson ki fasal mein chhidkav कर सकते हैं।

अभी सरसों की खेती में यह अवस्था बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरसों की खेती में फूल आने के बाद फलिया आने की अवस्था में आ जाएंगे इसलिए किसानों को इन बातों का जरूर ध्यान रखना होगा एवं किसान कैसे करें छिड़काव एवं कितने दिनों में छिड़काव करें यह पूरी जानकारी इस खबर के माध्यम से जानिए..

पहला छिड़काव कब और कितने दोनों में करें 

Sarson ki fasal mein chhidkav में पहला छिड़काव बुवाई के लगभग 25 से 35 दिन बाद किया जाता है। यह अवस्था पौधों की शुरुआती बढ़वार और शाखाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस समय पौधों को संतुलित पोषण देने से उनकी वृद्धि में सहायता मिलती है।

पहले छिड़काव के लिए बताई गई मात्रा क्या हैं;

  • NPK 19:19:19 – 1 किलोग्राम प्रति एकड़।
  • चिलेटेड जिंक 12 प्रतिशत – 100 से 150 ग्राम प्रति एकड़।

इस Sarson ki fasal mein chhidkav का मुख्य उद्देश्य पौधों की बढ़वार को बेहतर बनाना और शाखाओं के विकास में पोषण संबंधी सहायता देना है। जिंक पौधों की कई महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है।

दूसरा छिड़काव कब और कैसे करें

Sarson ki fasal mein chhidkav में दूसरा छिड़काव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इस समय फसल में फूल आने और प्रजनन विकास की प्रक्रिया शुरू होने लगती है। ऐसे में पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराना जरूरी होता है।

इस अवस्था में बोरॉन और फास्फोरस युक्त पोषण का उपयोग फसल के विकास में मददगार हो सकता है। इसके लिए निम्न मात्रा बताई गई है।

दूसरे छिड़काव के लिए बताई गई मात्रा क्या है:

  • NPK 00:52:34 – 1 किलोग्राम प्रति एकड़।
  • बोरॉन 20 प्रतिशत – 150 से 200 ग्राम प्रति एकड़।
  • सल्फर 80 प्रतिशत WDG – 400 से 500 ग्राम प्रति एकड़।

दूसरे Sarson ki fasal mein chhidkav का उद्देश्य फूलों और प्रजनन विकास में पोषण संबंधी देना बहुत ही जरूरी होता है, बोरॉन पौधों में फूलों और परागण से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है। वहीं फास्फोरस पौधों की ऊर्जा संबंधी प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है।

तीसरा छिड़काव कब और कितने दिनों में करें

Sarson ki fasal mein chhidkav में तीसरा छिड़काव लगभग 70 से 80 दिन की अवस्था पर किया जा सकता है। इस समय फसल में फलियों का विकास होने लगता है। अच्छी फलियां और दानों के विकास के लिए पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार पोषण उपलब्ध कराना चाहिए।

तीसरे छिड़काव के लिए बताई गई मात्रा क्या है:

  • NPK 00:00:50 – 1 किलोग्राम प्रति एकड़।
  • बोरॉन 20 प्रतिशत – 100 ग्राम प्रति एकड़।

इस Sarson ki fasal mein chhidkav में पोटेशियम पौधों की विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं और दानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बोरॉन भी फलियों के विकास से संबंधित प्रक्रियाओं में सहायक होता है।

छिड़काव के लिए कितने पानी का इस्तेमाल करें?

Sarson ki fasal mein chhidkav में दिए गए पोषण प्रबंधन के अनुसार, प्रति एकड़ लगभग 150 से 200 लीटर पानी की मात्रा बताई गई है। हालांकि पानी की वास्तविक मात्रा फसल की अवस्था, पौधों की ऊंचाई, स्प्रे मशीन और इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद के लेबल के अनुसार निर्धारित करनी चाहिए। छिड़काव करते समय पूरे खेत में दवा या पोषक घोल का समान वितरण होना जरूरी है।

छिड़काव के समय किन बातों का रखें ध्यान

  • 1. Sarson ki fasal mein chhidkav सुबह ओस सूखने के बाद या शाम के समय करें।
  • 2. फूल आने की अवस्था में मधुमक्खियों एवं अन्य परागण करने वाले कीटों का विशेष ध्यान रखें।
  • 3. सभी उर्वरकों को एक साथ मिलाने से पहले उनकी अनुकूलता की जांच जरूर करें।
  • 4. बिना आवश्यकता के सूक्ष्म पोषक तत्वों का बार-बार छिड़काव करने से बचें।
  • 5. Sarson ki fasal mein chhidkav की वास्तविक अवस्था और पोषक तत्वों की कमी को ध्यान में रखकर ही छिड़काव करें।

धन्यवाद – एग्रीकल्चर से जड़ी जानकारी टाइम टू टाइम लेने के लिए Pravahtime.com एवं chopalsamachar.in से जरूर जुड़िए।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..

पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..

किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play