Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- डीएपी के लगातार प्रयोग से होने वाले साइड इफेक्ट DAP (Fertilizer Side Effect) और इसे कम करने के उपाय जानिए..
- रिपोर्ट के मुताबिक डीएपी के लगातार प्रयोग से जमींन बंजर होती जा रही हैं।
- DAP Fertilizer Side Effect कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि जितने भी फोस्फेट होते हैं वो हमारी मिट्टी का पीएच मान बढ़ाने का काम करते है।
- आपको उतनी ही पैदावार के लिएं हर साल 10 प्रतिशत SSP की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी।
डीएपी के लगातार प्रयोग से होने वाले साइड इफेक्ट DAP (Fertilizer Side Effect) और इसे कम करने के उपाय जानिए..
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
DAP Fertilizer Side Effect | केंद्र सरकार द्वारा खेती में उर्वरकों के प्रयोग को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में आई है इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूरिया एवं डीएपी के खपत की मात्रा पिछले कुछ सालों के दौरान लगातार बड़ी है। इसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है।
रिपोर्ट के मुताबिक डीएपी के लगातार प्रयोग से जमींन बंजर होती जा रही हैं। ऐसे में अब किसानों को धीरे-धीरे उर्वरकों की मात्रा काम करना होगी। हालांकि इसके परिणाम स्वरुप पैदावार पर असर पढ़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में क्या पैदावार पर असर पड़े बिना उर्वरक की मात्रा कम की जा सकती है एवं आगे क्या स्थिति फायदेमंद रहेगी DAP Fertilizer Side Effect आइए जानते हैं..
मिट्टी में डीएपी को कम कैसे करें
कृषि विशेषज्ञों DAP Fertilizer Side Effect के मुताबिक npk कंसोर्शिया और पीएसबी (फोस्फोरस सोल्यूबलाइजिंग बैक्टेरिया) – का घोल तैयार करके मिट्टी में डाले जिससे पौधों को फोस्फोरस आसानी से मिल जाएं।
इसके साथ ही मिनरल कैल्शियम बोरेट – यह एक नेचुरल प्रोडक्ट हैं जिस में 6 पोषक तत्व होते हैं पहले पांच आते थे अब फोस्फोरस को और जोड़ दिया गया हैं। यह आराम से पौधों को मिलता हैं। इसको कोशिश करें कि बिजाई के समय डालें। पहले पानी पर इसे डाल सकते हैं उसके बाद इसका प्रयोग ना करें।
वहीं एंडोमाइकोराइजा एक अच्छी फंगस हैं जो पौधों की जड़ो के ऊपर लग जाती हैं और जड़ो का एरिया बढ़ा DAP Fertilizer Side Effect देती हैं। जिस से फोस्फोरस, जिंक की उपलब्धता बढ़ जाती हैं। यह जमींन में नमीं को बनाएं रखती हैं। हल्की मिट्टी के लिए यह वरदान हैं।
(नोट – मिनरल कैल्शियम बोरेट और एंडोमाइकोराइजा को बिजाई के समय डालने पर हम आसानी से 35 से 40 प्रतिशत तक डीएपी को कम कर सकते हैं और आसानी से मिट्टी को बंजर होने से रोक सकते हैं।)
जैविक खेती क्यों है जरूरी
DAP Fertilizer Side Effect कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि जितने भी फोस्फेट होते हैं वो हमारी मिट्टी का पीएच मान बढ़ाने का काम करते है। जितना पीएच मान बढ़ेगा उतने ही पोशाक तत्वों की आवश्यकता फसल को होगी।
हम पोषक तत्व की पूर्ति के लिए अतिरिक्त उर्वरक डालना होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप पुनः पीएच मान में वृद्धि होगी और एक समय ऐसा आएगा कि जब पीएच मान इतनी बढ़ जाएंगी कि चाहे हम कुछ डालें लेकिन पौधे को पोषक तत्व उपलब्ध नहीं होगें।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार DAP Fertilizer Side Effect फोस्फेट का मतलब हैं कि पौधा फोस्फोरस को फोस्फेट फार्म में लेता हैं जैसे सल्फर को सल्फेट, नाइट्रोजन को नाइट्रेट फार्म में लेता हैं।
फोस्फेट यानि कि डीएपी (डाई अमोनियम फोस्फेट), SSP ( सिंगल सुपर फोस्फेट) आदि खाद मिट्टी में मौजूद अन्य पोषक तत्वों के साथ मिलकर कंपाउंड बना लेती हैं जिसकी वजह से पौधे को पोषक तत्व उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।
यहीं कारण हैं कि डीएपी सिर्फ 20 प्रतिशत ही पौधे को उपलब्ध हो पाती हैं बाकि फिक्स हो जाती हैं और धीरे धीरे पीएच मान बढ़ाने का काम करती हैं। जितनी पीएच बढ़ेगी उतनी जमींन बंजर होने की तरफ जाती जाएंगी।
कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ इसे खतरनाक मानते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं DAP Fertilizer Side Effect कि जमीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अत्यधिक आवश्यक है। जहां हल्की मिट्टी हैं और पीएच 8 से ज्यादा हैं वहां SSP बिल्कुल भी ना डालें, क्योंकि SSP की मात्रा ज्यादा डालनी पड़ती हैं। आपको उतनी ही पैदावार के लिएं हर साल 10 प्रतिशत SSP की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..
पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..
चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment