HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

मूली की फसल को रोगों से कैसे बचाएं, आईए जानते हैं बचाव के उपाय..

Published:

Follow us:

Muli ki kheti
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • अक्सर मूली की खेती में रोग लग जाता है इस कारण फसल में नुकसान हो जाता है आईए जानते हैं (Muli ki kheti) इसके बचाव के उपाय..
  • Muli ki kheti | मूली की खेती कम समय में तैयार होने वाली और जल्दी मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है, लेकिन अगर इसमें रोग लग जाएं तो पूरी फसल बर्बाद होने का खतरा रहता है।
  • Muli ki kheti में रोगों का नजर अंदाज कर देते हैं, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से मूली की खेती में रोग से कैसे बचाएं किसान जानिए..
  • बचाव के लिए खेत में जल निकास अच्छा रखें और ज्यादा पानी न भरने दें।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

अक्सर मूली की खेती में रोग लग जाता है इस कारण फसल में नुकसान हो जाता है आईए जानते हैं (Muli ki kheti) इसके बचाव के उपाय..

 

Muli ki kheti | मूली की खेती कम समय में तैयार होने वाली और जल्दी मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है, लेकिन अगर इसमें रोग लग जाएं तो पूरी फसल बर्बाद होने का खतरा रहता है। कई बार किसान थोड़ी सी लापरवाही के कारण अच्छी खासी उपज खो बैठते हैं। इसलिए जरूरी है कि मूली में लगने वाले प्रमुख रोगों की समय पर पहचान और उनका सही समाधान किया जाए।

मूली की फसल में रोग लगने के मुख्य कारण

मूली में रोग लगने का सबसे बड़ा कारण असंतुलित सिंचाई, जलभराव, संक्रमित बीज, ज्यादा नमी और लगातार एक ही खेत में मूली की खेती करना होता है। ठंड और कोहरे के मौसम में फंगल और बैक्टीरियल रोग तेजी से फैलते हैं, जिससे जड़ और पत्तियां दोनों प्रभावित होती हैं। Muli ki kheti में रोगों का नजर अंदाज कर देते हैं, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से मूली की खेती में रोग से कैसे बचाएं किसान जानिए..

जड़ सड़न रोग से कैसे बचाएं

Muli ki kheti की सबसे खतरनाक बीमारी मानी जाती है। इस रोग में मूली की जड़ अंदर से सड़ने लगती है और बाहर से देखने पर पौधा अचानक मुरझा जाता है।

बचाव के लिए खेत में जल निकास अच्छा रखें और ज्यादा पानी न भरने दें। बुवाई से पहले बीज को फफूंदनाशक से उपचारित करें। रोग दिखने पर सिंचाई कम कर दें और जरूरत अनुसार अनुशंसित दवा का छिड़काव करें।

पत्ती धब्बा रोग का समाधान

Muli ki kheti में रोग से पत्तियों पर भूरे या काले धब्बे बनने लगते हैं, जिससे पत्तियां सूख जाती हैं और पौधे की बढ़वार रुक जाती है।

इसके नियंत्रण के लिए खेत में हवा का अच्छा संचार रखें और पौधों की उचित दूरी बनाए रखें। रोग की शुरुआत में जैविक या अनुमोदित फफूंदनाशक का छिड़काव करने से अच्छा परिणाम मिलता है।

सफेद जंग रोग से रहें सतर्क

सफेद जंग रोग में पत्तियों के नीचे सफेद फफोले जैसे उभार दिखाई देते हैं, जो बाद में फट जाते हैं। इससे पत्तियां खराब हो जाती हैं और जड़ की बढ़वार प्रभावित होती है।

Muli ki kheti  बचाव के लिए रोगग्रस्त पौधों को तुरंत खेत से हटा दें। संतुलित खाद का प्रयोग करें और जरूरत पड़ने पर सही समय पर दवा का छिड़काव करें।

मोजैक रोग से फसल को नुकसान

मोजैक रोग वायरस के कारण होता है, जिसमें पत्तियों पर हरे-पीले रंग की चित्तियां दिखाई देती हैं। यह रोग माहू जैसे रस चूसने वाले कीटों से फैलता है।

इससे बचाव के लिए माहू पर नियंत्रण जरूरी है। खेत को साफ रखें और रोगग्रस्त पौधों को नष्ट कर दें, ताकि बीमारी आगे न फैले।

रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

  • स्वस्थ और प्रमाणित बीज का ही चयन करें।

Muli ki kheti में फसल चक्र अपनाएं और बार-बार एक ही खेत में मूली न उगाएं। सिंचाई संतुलित रखें और जलभराव से बचें। समय-समय पर खेत का निरीक्षण करते रहें, ताकि रोग की पहचान शुरुआती अवस्था में हो सके।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..

पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..

आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..

चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार

किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play