Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- देश में गेहूं की बुवाई का काम पूरा हो चुका है इसी के चलते खेतों में खरपतवार नियंत्रण (Wheat Kharpatwar Niyantran) पर ध्यान देना जरूरी है आईए जानते हैं पूरी खबर..
- या फिर सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत+मैटसल्फ्यूरॉन मिथाइल 5 प्रतिशत की 40 ग्राम या क्लोडिनाफॉप 15 प्रतिशत+मैटसफ्ल्यूरॉन मिथाइल 1 प्रतिशत वेस्टा 15 डब्ल्यू.पी.
- कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहूं की फसल में यदि जिंक की कमी है, तो 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई के समय खेत में डालनी चाहिए।
- बलुई दोमट मृदा में नाइट्रोजन की बाकी 40 किलोग्राम मात्रा का प्रयोग दूसरी सिंचाई के समय करें।
देश में गेहूं की बुवाई का काम पूरा हो चुका है इसी के चलते खेतों में खरपतवार नियंत्रण (Wheat Kharpatwar Niyantran) पर ध्यान देना जरूरी है आईए जानते हैं पूरी खबर..
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
Wheat Kharpatwar Niyantran | देश में गेहूं की बुवाई का काम लगभग पूरा होने को है। किसानों को अब रबी सीजन की इस सबसे महत्वपूर्ण फसल में सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत है। सामान्य तौर पर खरपतवार फसलों को मिलने वाला पोषण खींच लेते हैं,
जिससे फसल की ग्रोथ प्रभावित होती है एवं इसका सीधा असर उत्पादन क्षमता पर पड़ता है। इसलिए समय पर इनका नियंत्रण जरूरी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कृषि वैज्ञानिकों ने खरपतवारों के कंट्रोल के उपाय बताए हैं। आईए जानते हैं पूरी डिटेल..
खरपतवार से फसलों हो रहा है बड़ा नुकसान
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक खरपतवार फसलों को प्राप्त होने वाली 47 प्रतिशत नाइट्रोजन, 42 प्रतिशत फॉस्फोरस, 50 प्रतिशत पोटाश, 24 प्रतिशत मैग्नीशियम एवं 39 प्रतिशत कैल्शियम तक का उपयोग कर लेते हैं।
गेहूं की फसल में गेहूं का मामा, कृष्णनील, मोथा, बथुआ, चटरी-मटरी, हिरनखुरी, सैंजी, अंकरी-अंकरा, जंगली जई, जंगली पालक, जंगली गाजर नाम के खरपतवार मुख्य तौर पर उगते हैं।
इस प्रकार करें खरपतवारों का नियंत्रण
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक संकरी एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को कंट्रोल करने के लिए सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 डब्ल्यू.पी. की 33 ग्राम या टाइसोप्रोट्यूरॉन+मैटसल्फ्यूरॉन मिथाइल 75 डब्ल्यू.पी.+20 डब्ल्यू.पी. की 1.0-1. 3 कि.ग्रा.+20 ग्राम का उपयोग कर सकते हैं,
या फिर सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत+मैटसल्फ्यूरॉन मिथाइल 5 प्रतिशत की 40 ग्राम या क्लोडिनाफॉप 15 प्रतिशत+मैटसफ्ल्यूरॉन मिथाइल 1 प्रतिशत वेस्टा 15 डब्ल्यू.पी. की मात्रा 600-800 लीटर पानी में घोलकर पहली सिंचाई के बाद दें। खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करने के लिए 25 से 30 दिनों की अवस्था ठीक रहती है। 30 दिन से पूर्व प्रति हैक्टेयर के हिसाब से यह छिड़काव करना चाहिए।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
गेहूं की फसल में सिंचाई प्रबंधन इस प्रकार करें
पूरे सीजन में गेहूं की फसल में लगभग 35-40 सेमी जल की आवश्यकता होती है। गेहूं के लिए सामान्य तौर पर 4 से 6 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है।
समय पर गेहूं की बोई गई फसल में इस समय बढ़वार की क्रांतिक अवस्था होती है। उपयुक्त जल प्रबंधन, गेहूं में कल्लों की संख्या के साथ-साथ सम्पूर्ण वृद्धि चरण को भी प्रभावित करता है। गेहूं की बुआई के 20 से 25 दिनों पर 5-6 सेमी की पहली सिंचाई ताजमूल (सीआरआई) अवस्था पर और दूसरी सिंचाई 40 से 45 दिनों पर कल्ले निकलते समय करें। Wheat Kharpatwar Niyantran
कैसे करें जिंक की कमि को पूरा
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहूं की फसल में यदि जिंक की कमी है, तो 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई के समय खेत में डालनी चाहिए। यदि इसके बाद भी जिंक की कमी दिखाई देती है, तो 0.5 प्रतिशत जिंक सल्फेट का पर्णीय छिड़काव अवश्य करें।
बलुई दोमट मृदा में प्रति हेक्टेयर 40 किलोग्राम नाइट्रोजन व भारी दोमट मृदा में 60 किलोग्राम नाइट्रोजन की टॉप ड्रेसिंग पहली सिंचाई के समय करें। बलुई दोमट मृदा में नाइट्रोजन की बाकी 40 किलोग्राम मात्रा का प्रयोग दूसरी सिंचाई के समय करें। गंधक यानी सल्फर की कमी को दूर करने के लिए गंधकयुक्त उर्वरक जैसे-अमोनियम सल्फेट या सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग अच्छा रहता है।
इसी प्रकार मैग्नीज की कमी वाली मिट्टी में 1.0 किलोग्राम मैग्नीज सल्फेट को 200 लीटर पानी में घोलकर पहली सिंचाई के 2-3 दिन पहले छिड़काव करना चाहिए। Wheat Kharpatwar Niyantran मिट्टी में किस पोषक तत्व की कितनी कमी है इसकी जानकारी के लिए स्वायल हेल्थ कार्ड का इस्तेमाल करें।
गेहूं में पहले पानी पर अच्छी खुराक की होती है जरूरत
गेहूं में Wheat Kharpatwar Niyantran सबसे महत्वपूर्ण जो पानी होता हैं वो पहला (कौर ) का पानी होता हैं। इस समय नई जड़े निकलती हैं, इन्हीं जड़ों को हम क्राउन (मुकुट) जड़े कहते हैं। इन्हीं जड़ों से कल्ले (फुटाव) निकलते हैं । जितना ज्यादा फुटाव उतनी ज्यादा पैदावार। 21-25 दिन बाद पहले वाली जड़े खत्म हो जाती हैं और दूसरी जड़े आगे का कार्यभार संभाल लेती हैं। पहले पानी पर अच्छी खुराक ही अच्छी पैदावार की नींव रखती हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..
चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment