Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- प्याज की रोपाई Onion Cultivation के पश्चात किसानों को अधिक उपज देने के लिए किसानों को किन बातों का ध्यान रखना होगा आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से, फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों से कैसे बचाव करें, कितने दिनों में सिंचाई करना चाहिए?…
- प्याज की खेती Onion Cultivation की रोपाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई आवश्यक है, जिससे पौधे अच्छी तरह जम सकें।
- गांठ बनने की अवस्था में नियमित सिंचाई करें, जबकि खुदाई से 10-15 दिन पहले पानी बंद कर देना चाहिए।
- प्याज खेती में Onion Cultivation झुलसा रोग एक प्रमुख फफूंदजनित रोग है, जो नमी व गर्म मौसम में तेजी से फैलता है।
प्याज की खेती में थोड़ी सी लापरवाही से उत्पादन घट सकता है, आईए जानते हैं (Onion Cultivation) रोग एवं कीट से कैसे बचाएं..
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
Onion Cultivation | प्याज की खेती रबी एवं खरीफ सीजन के साथ-साथ जायद के सीजन में भी की जाती है। प्याज देश की प्रमुख नकदी फसलों में से एक है। इसकी सफल खेती केवल पौध तैयार करने और रोपाई तक सीमित नहीं रहती, बल्कि रोपाई के बाद की देखभाल ही तय करती है कि किसान को कितनी और कैसी उपज मिलेगी। थोड़ी-सी लापरवाही भी उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को प्रभावित कर सकती है।
प्याज की रोपाई Onion Cultivation के पश्चात किसानों को अधिक उपज देने के लिए किसानों को किन बातों का ध्यान रखना होगा आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से, फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों से कैसे बचाव करें, कितने दिनों में सिंचाई करना चाहिए?, खरपतवार नियंत्रण और निराई-गुड़ाई का सही समय क्या है?, जानिए पूरी डिटेल..
रोपाई के बाद फसल का जरूर ध्यान रखें किसान
Onion Cultivation कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, रोपाई के बाद यदि सिंचाई, पोषण और रोग-कीट प्रबंधन पर सही समय पर ध्यान दिया जाए, तो प्याज की गांठ का आकार, वजन और भंडारण क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
रोपाई के बाद इन वैज्ञानिक सलाहों को अपनाने से पैदावार बढ़ने के साथ ही बाजार में बेहतर दाम भी मिलेंगे। सिंचाई से लेकर उर्वरक एवं रोग प्रबंधन किस प्रकार होना चाहिए जानिए सिलसिलेवार।
कितने दिनों में सिंचाई करना चाहिए
प्याज की खेती Onion Cultivation की रोपाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई आवश्यक है, जिससे पौधे अच्छी तरह जम सकें। इसके बाद मौसम और मिट्टी के अनुसार 7-10 दिन के अंतर पर पानी दें। गांठ बनने की अवस्था में नियमित सिंचाई करें, जबकि खुदाई से 10-15 दिन पहले पानी बंद कर देना चाहिए।
खरपतवार नियंत्रण और निराई-गुड़ाई का सही समय क्या है?
प्याज की रोपाई (Onion Cultivation) के बाद जब खेत में नमी हो, तब ऑक्सीफ्लोरोफिन 1 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोलकर पहला छिड़काव करें। फिर 22-25 दिन में पहली निराई- गुड़ाई करना लाभकारी रहता है। खरपतवार पोषक तत्वों के साथ-साथ नमी भी छीन लेते हैं, जिससे फसल कमजोर हो जाती है।
इस उर्वरक से बढ़ेगी पैदावार
Onion Cultivation रोपाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन की पहली टॉप ड्रेसिंग व 40-45 दिन बाद दूसरी मात्रा देना चाहिए। गांठ बनने के समय पोटाश का प्रयोग करने से प्याज का आकार और गुणवत्ता बेहतर होती है। जिंक व बोरॉन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का पत्तियों पर छिड़काव करने से फसल और मजबूत बनती है।
प्याज लगने वाले प्रमुख रोग एवं कैसे करें बचाव?
प्याज खेती में Onion Cultivation झुलसा रोग एक प्रमुख फफूंदजनित रोग है, जो नमी व गर्म मौसम में तेजी से फैलता है। इसके नियंत्रण के लिएमैन्कोजेब (एम-45) कार्बेन्डाजिम (2 ग्राम / लीटर) का 10-15 दिन के अंतर पर छिड़काव करें।
प्याज लगने वाले प्रमुख कीट एवं बचाव कैसे करें?
प्याज में Onion Cultivation थ्रिप्स रस चूसने वाला प्रमुख कीट है, जो गर्म व सूखे मौसम में ज्यादा फैलता है। इसके नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल 5% एससी (1 एमएल /ली.), डेलीगेट (स्पीनेटोरम 11.7% एससी) – 0.5 एमएल / ली. या इमिडाक्लोप्रिड में से किसी एक दवा का 15-20 दिन के अंतर पर छिड़काव करें।
सही समय पर खुदाई और भंडारण
Onion Cultivation जब लगभग 60-70 प्रतिशत पत्तियां पीली पड़कर जमीन पर झुक जाएं, तब प्याज की खुदाई करनी चाहिए। कटाई के बाद 7-10 दिन छायादार और हवादार स्थान पर सुखाने से गर्दन अच्छी तरह सूख जाती है और भंडारण के दौरान सड़न कम होती है।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..
पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment