Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- लहसुन की जड़ों में जड़ गलन और फफूंद की समस्या से पैदावार में गिरावट हो सकती है, जानिए Garlic Cultivation इसकी समस्या का उपचार..
- कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक Garlic Cultivation की जड़ों में जड़ सड़न और फफूंद की समस्या के दौरान जड़ों का रंग भूरा या काला पड़ना और जड़ों की संख्या कम होने लगती है।
- जड़ सड़न एवं फफूंद का उपचार कैसे करें
- कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसान अभी Garlic Cultivation की फसल में ज्यादा पानी न दें, क्योंकि ज्यादा नमी फंगस को और बढ़ाएगी।
लहसुन की जड़ों में जड़ गलन और फफूंद की समस्या से पैदावार में गिरावट हो सकती है, जानिए Garlic Cultivation इसकी समस्या का उपचार..
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
Garlic Cultivation | अगेती लहसुन की फसल पककर तैयार हो गई है। कई क्षेत्रों में लहसुन को उखाड़ भी लिया गया है। मंडी में भी लहसुन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, लेकिन देरी से बोई गई लहसुन की फसल में इस समय जड़ गलन और फफूंद की समस्या शुरू हो गई है। जिसके चलते पैदावार में गंभीर गिरावट होने की संभावना रहती है।
इस समय यदि इस समस्या का निदान कर लिया जाए तो पैदावार बहुत अच्छी होती है, लहसुन की कलियां अच्छी खिलती है। गुणवत्ता पूर्ण एवं अच्छी उपज के लिए लहसुन की फसल में जड़ गलन और फफूंद की समस्या का निदान आवश्यक है, इस समस्या का निदान कैसे करना है,
Garlic Cultivation की जड़ों में जड़ गलन और फफूंद की समस्या से पैदावार में गिरावट हो सकती है, किसान इस समस्या को कैसे पहचाना ताकि समस्या का हल कर सके ऐसा ना हो किसान इस समस्या को नजरअंदज कर दे अन्यथा किसानों को हो सकता है नुकसान, आईए जानते इस खबर के माध्यम से इससे जोड़ी समस्या एवं इसके उपाय आईए कृषि विशेषज्ञों से जानते हैं..
लहसुन में जड़ गलन और फफूंद की पहचान
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक Garlic Cultivation की जड़ों में जड़ सड़न और फफूंद की समस्या के दौरान जड़ों का रंग भूरा या काला पड़ना और जड़ों की संख्या कम होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि जमीन में मौजूद हानिकारक फफूंद लहसुन के कंद को नुकसान पहुँचा रही है।
जड़ सड़न व फफूंद के कारण और लक्षण
- जड़ सड़न; जड़ों का गलना और रंग बदलना। Garlic Cultivation
- मिट्टी में नमी: ज्यादा पानी या मिट्टी में जलभराव की वजह से फंगस सक्रिय हो जाती है।
- जमीनी कीट: कभी-कभी बारीक सफेद कीड़े भी जड़ों को काटकर उन्हें कमजोर कर देते हैं, जिससे फंगस आसानी से हमला करती है।
जड़ सड़न एवं फफूंद का उपचार कैसे करें
प्रसिद्ध विशेषज्ञ बताते हैं कि Garlic Cultivation में जड़ सड़न एवं फफूद के उपचार के लिए किसान साथी Thiophanate Methyl 70% W.P. का उपयोग करें। यह फफूंद नाशक इस समस्या के लिए सबसे सटीक है। इसे 500 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से खाद में मिलाकर या ड्रेंचिंग (जड़ के पास छिड़काव) के माध्यम से दें या Metalaxyl 35% 250gm प्रति बिगा के हिसाब से दें।
इसके साथ ही अगर जड़ों में बारीक कीड़े हैं, तो यह उन्हें खत्म करने के लिए THIOMAX (Thiamethoxam 25% WG) का उपयोग 100-200 ग्राम मात्रा में प्रति एकड़ करें। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक जादौन जड़ों का अच्छा विकास हो इसके लिए Humic 98 का उपयोग करें। इससे जो जड़ें बच गई हैं, उन्हें तेजी से विकसित करने और नई सफेद जड़ें आएगी।
किसान इन बातों का विशेष ध्यान रखें
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसान अभी Garlic Cultivation की फसल में ज्यादा पानी न दें, क्योंकि ज्यादा नमी फंगस को और बढ़ाएगी। अगर संभव हो, तो इन दवाओं को ड्रेंचिंग (जड़ों के पास पानी के साथ घोल बनाकर डालना) के जरिए दें, इससे रिजल्ट बहुत जल्दी मिलेगा।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..
पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment