HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

मटर में ज्यादा यूरिया डालने से घट सकती है पैदावार,‌ जानिए इसका सही तरीके एवं बचाव के उपाय..

Published:

Follow us:

Agriculture news
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • कई सारे किसान मटर की खेती में ज्यादा यूरिया डालकर ज्यादा पैदावार बढ़ाना चाहते हैं किसान ऐसा बिल्कुल भी ना करें, (Agriculture news) पढ़िए पूरी जानकारी..
  • कई किसान पौधों की अच्छी बढ़वार और अधिक उत्पादन की उम्मीद में जरूरत से ज्यादा यूरिया डाल देते हैं।
  • कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मटर की फसल में फूल और फलियां बनने के दौरान संतुलित पोषण, सही सिंचाई और कीटों से बचाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • बिना जरूरत अतिरिक्त खाद डालने के बजाय फसल की वास्तविक स्थिति को देखकर पोषण प्रबंधन करना चाहिए।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

कई सारे किसान मटर की खेती में ज्यादा यूरिया डालकर ज्यादा पैदावार बढ़ाना चाहते हैं किसान ऐसा बिल्कुल भी ना करें, (Agriculture news) पढ़िए पूरी जानकारी..

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Agriculture news | सर्दियों के मौसम में मटर की खेती करने वाले किसानों के लिए फूल आने और फलियां बनने का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान फसल को सही पोषण और उचित मात्रा में पानी देना जरूरी है। कई किसान पौधों की अच्छी बढ़वार और अधिक उत्पादन की उम्मीद में जरूरत से ज्यादा यूरिया डाल देते हैं। लेकिन ऐसा करना फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

किसानों के लिए जरूरी है, ताकि समय रहते खाद प्रबंधन में सुधार किया जा सके और पैदावार को प्रभावित होने से बचाया जा सके। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मटर की फसल में फूल और फलियां बनने के दौरान संतुलित पोषण, सही सिंचाई और कीटों से बचाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Agriculture news अधिक यूरिया डालने से पौधों में पत्तियों और तनों की बढ़वार बढ़ सकती है, लेकिन इससे फलियों और दानों का उत्पादन जरूरी नहीं कि बढ़े। ऐसे में किसानों को फसल की जरूरत के अनुसार ही खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

जानें मटर की खेती में ज्यादा यूरिया देने से क्या होगा?

Agriculture news मटर एक दलहनी फसल है, जिसकी जड़ों में राइजोबियम जीवाणु पाए जाते हैं। ये जीवाणु वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर पौधों को उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। ऐसे में मटर की फसल में बिना जरूरत अतिरिक्त यूरिया डालना फायदेमंद नहीं होता।

अधिक यूरिया डालने से पौधों में जरूरत से ज्यादा हरियाली और तनों की बढ़वार हो सकती है। इससे पौधों की ऊर्जा का अधिक हिस्सा वानस्पतिक विकास में खर्च हो सकता है। परिणामस्वरूप फूल और फलियों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। इसलिए किसान मिट्टी की जांच और कृषि विशेषज्ञों की सलाह (Agriculture news) के आधार पर ही यूरिया का इस्तेमाल करें।

मटर की खेती में फूल और फलियां बनने के समय रखें ध्यान

मटर की खेती में फूल आने से लेकर फलियां बनने तक का समय सबसे संवेदनशील होता है। इस अवस्था में पौधों को संतुलित पोषक तत्व और पर्याप्त नमी की जरूरत होती है। अगर इस दौरान पोषण या पानी की कमी हो जाए, तो फूल झड़ने और फलियों का विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किसानों को नियमित रूप से खेत का निरीक्षण करना चाहिए। पौधों की पत्तियों का रंग, फूलों की स्थिति और फलियों के विकास पर ध्यान देना जरूरी है। बिना जरूरत अतिरिक्त खाद डालने के बजाय फसल की वास्तविक स्थिति को देखकर पोषण प्रबंधन करना चाहिए।

ज्यादा यूरिया डालने से पौधों पैर पड़ सकता है असर

मटर की फसल में जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन देने पर पौधों की पत्तियों और तनों की बढ़वार असंतुलित हो सकती है। कई बार पौधे अधिक हरे-भरे दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फलियों का उत्पादन भी उसी अनुपात में बढ़ेगा।

इसके अलावा अधिक खाद डालने से खेती की लागत भी बढ़ती है। किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाना चाहिए। मिट्टी की जांच के अनुसार फॉस्फोरस, पोटाश और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों (Agriculture news) की पूर्ति करना भी जरूरी है।

मटर की खेती को रोगों से कैसे बचाएं?

मटर की फसल में फूल और फलियां बनने के दौरान कीटों और रोगों का प्रकोप उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय किसानों को नियमित रूप से पौधों और पत्तियों की जांच करनी चाहिए। अगर पत्तियों पर धब्बे दिखाई दें।

पत्तियां मुड़ने लगें या पौधों पर कीटों का प्रकोप नजर आए, तो तुरंत कृषि विशेषज्ञ से सलाह लें। कीटनाशक और फफूंदनाशक दवाओं का इस्तेमाल फसल में मौजूद समस्या की पहचान के बाद ही करें। दवा की मात्रा और छिड़काव का समय निर्धारित निर्देशों के अनुसार रखें।

कृषि वैज्ञानिकों की लें सलाह 

मटर की खेती में अधिक खाद डालना हमेशा अधिक उत्पादन की गारंटी नहीं होता। किसानों को फसल की जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। मटर कीखती को बचाने के लिए संतुलित पोषण, उचित सिंचाई और समय पर कीट नियंत्रण पर ध्यान देना जरूरी है।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह (Agriculture news) के अनुसार, फूल और फलियां बनने की अवस्था में फसल की नियमित निगरानी करें और बिना जरूरत अतिरिक्त यूरिया डालने से बचें। इन सावधानियों को अपनाकर किसान मटर की फसल को नुकसान से बचाने और बेहतर पैदावार प्राप्त करने में मदद पा सकते हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..

आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..

चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार

किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play