Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सही समय एवं इसके नियंत्रण (Weed control in onion) के उपाय आईए जानते इस खबर के माध्यम से…
- अगर आप प्याज की खेती करते हैं और Weed control in onion की वजह से कई सारे किसानों को परेशानी हो रही है आईए जानते हैं इस खबरक माध्यम से प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें आई जानिए पूरी डिटेल..
- बुवाई के 3 दिनों के अंदर प्रति एकड़ खेत में 200 लीटर पानी में 700 मिलीलीटर पेंडिमेथालीन मिलाकर छिड़काव करें।
- खरपतवार नाशक का प्रयोग करते समय खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी होनी चाहिए, मौसम साफ होना चाहिए।
प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सही समय एवं इसके नियंत्रण (Weed control in onion) के उपाय आईए जानते इस खबर के माध्यम से…
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
Weed control in onion | इन दिनों देश के अधिकतर हिस्सों में रबी प्याज की फसल अपनी वानस्पतिक अवस्था पर पहुँच चुकी है। इस समय फसल पर खरपतवार होने पर उपज में भारी कमी तो देखने को मिलती ही है साथ ही साथ रोग व कीटों के बीजाणु भी यहाँ शरण आते हैं। इसलिए फसल को खरपतवारमुक्त करना जरूरी है।
ये खरपतवार फसल को दिये गए पोषक तत्व या खाद को खुद ले लेते हैं और फसल को पूरा उर्वरक नहीं मिल पाता। प्याज की फसल में अलग- अलग अवस्थों पर कई बार निराई-गुड़ाई या रसायनिक तरीकों से खरपतवार से बचना पड़ता है। इसलिए अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए समय-समय पर खरपतवार प्रबंधन करना बहुत जरूरी हो जाता है।
इन दिनों प्याज की फसल में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारो का लगना मामूली है। ऐसे में इसके नियंत्रण के उपाय नहीं किए जाए तो, उपज पर असर देखने को मिल सकता है। अगर आप प्याज की खेती करते हैं और Weed control in onion की वजह से कई सारे किसानों को परेशानी हो रही है आईए जानते हैं इस खबरक माध्यम से प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें आई जानिए पूरी डिटेल..
चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार की आशंका ज्यादा
प्याज की खेती Weed control in onion विभिन्न प्रकार की मृदाओं में की जा सकती है, इसमें खरपतवार लगने की भी आशंका बहुत रहती है। प्याज की फसल में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लगने की समस्या रहती है, जिस कारण इसकी पैदावार में भारी कमी आ जाती है।
प्याज में खरपतवार नियंत्रण के कैसे करें
Weed control in onion की बुवाई के 25 से 30 दिनों बाद फसल की पहली निराई गुड़ाई करें और इसके 60 से 65 दिनों बाद फसल में दूसरी निराई गुड़ाई कर दें।
प्रोपेक़्युज़ाफॉप 5% + ऑक्सीफ़्लोर्फिन 12% EC खरपतवारनाशी का प्याज लगाने के 25-30 दिनों के बाद और 40-45 दिन बाद उपयोग कर सकते है। इसके लिए इस खरपतवारनाशी की 250-350 मिली मात्रा को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रयोग करें, ताकि फसल में लगने वाले खरपतवार को नष्ट कर फसल की उत्पादकता बढ़ सके।
बुवाई के 3 दिनों के अंदर प्रति एकड़ खेत में 200 लीटर पानी में 700 मिलीलीटर पेंडिमेथालीन मिलाकर छिड़काव करें। इसके उपयोग से चौड़ी पत्ती एवं सकरी पत्ती के Weed control in onion में निकलने से पहले ही नष्ट हो जाते हैं।
बुवाई के 10 से 15 दिनों के बाद यदि खरपतवारों की समस्या हो रही है, तो प्रति एकड़ खेत में 200 लीटर पानी में 50 ग्राम ऑक्साडायर्जिल 80 प्रतिशत डब्ल्यूपी नामक खरपतवार नाशक मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए…चने की फसल में फूल खिलने की अवस्था है बेहद महत्वपूर्ण, अधिक उत्पादन के लिए किसान अभी करें यह काम..
खरपतवारनाशी के इस्तेमाल में यह ध्यान रखे
Weed control in onion खरपतवारनाशी का घोल तैयार करने के लिए खरपतवारनाशी व पानी की उचित मात्रा का ही उपयोग करना चाहिए। एक एकड़ क्षेत्र में 200 लीटर पानी स्प्रे करने में उचित रहता है।
जहां तक हो सके हानिकारक रसायन युक्त खरपतवारों का प्रयोग करने से किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं। इसके लिए हाथों से या खुरपी, कुदाल, आदि कृषि यंत्रों की सहायता से खरपतवार पर नियंत्रण किया जा सकता है। हाथों से निराई गुड़ाई ही इसलिए करें क्योंकि इससे मिट्टी में वायु संचार भी बढ़ता है और उपज भी बढ़ती है।
Weed control in onion में छिड़काव करते समय उचित नोजल फ्लड जेट या फ्लेट फेन का ही उपयोग करना चाहिए और फसल को बचाते हुए छिड़काव करें। शाकनाशी रसायनों की उचित मात्रा का ही प्रयोग करें। अगर सिफारिश की गई दर से अधिक शाकनाशी का प्रयोग किया जाता है तो खरपतवारों के अलावा फसल को भी नुकसान होता है।
शाकनाशी रसायनों को उचित समय पर छिड़कना चाहिए। अगर छिड़काव समय से पहले या बाद में किया जाता है तो लाभ के बजाय हानि की संभावना बढ़ जाती है। एक ही दवा (रसायनों) का बार-बार फसलों पर छिड़काव न करें बल्कि बदल-बदल कर करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो खरपतवारों में शाकनाशी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो सकती है और दवा का असर नहीं हो पता।
छिड़काव के समय मृदा में सही नमी होना चाहिए या सिंचाई के बाद Weed control in onion नाशी का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही पूरे खेत में छिड़काव एक समान होना चाहिए। यदि दवा इस्तेमाल से ज्यादा खरीद ली गई है तो उसे ठंडे, शुष्क एवं अंधेरे स्थान पर रखें तथा ध्यान रखें कि बच्चे एवं पशु इसके सम्पर्क में न आएं।
खरपतवार नाशक का प्रयोग करते समय खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी होनी चाहिए, मौसम साफ होना चाहिए। छिड़काव के समय मौसम का विशेष ध्यान रखना जरुरी होता है। तेज धूप एवं बादल छाए रहने पर खरपतवार नाशक के उपयोग से बचें।
Weed control in onion नाशक दवाओं को बच्चों एवं पशुओं से दूर किसी ठंडे एवं सूखे स्थान पर रखें। इन दवाओं का प्रयोग करते समय अपनी सुरक्षा के लिए दस्ताने, चश्मा आदि का प्रयोग करें।
Weed control in onion इसके छिड़काव के दौरान चेहरे को कपड़े से अच्छी तरह ढक लें और हानिकारक दवाओं के प्रयोग के बाद हाथ को अच्छी तरह साबुन से साफ जरुर करें। छिड़काव समाप्त होने के बाद दवा छिड़कने वाले व्यक्ति साबुन से अच्छी तरह हाथ व मुँह अवश्य धो लें।
फसल में उपयोग करते समय ध्यान रखे कि रसायन शरीर पर न पड़े। इसके लिए विशेष ड्रेस, दस्ताने, चश्में का प्रयोग करें अथवा उपलब्ध न होने पर हाथ में पॉलीथीन लपेट लें तथा चेहरे पर गमछा या सूती कपड़े से बांध लें। प्रयोग के पश्चात खाली डिब्बों को नष्ट कर मिट्टी में दबा दें। इसे साफ़ कर इसका प्रयोग खाद्य पदार्थो को रखने के लिए कतई न करें।
नोट; किसान Weed control in onion मैं हानिकारक दवाइयां का छिड़काव करने से पहले नजदीकी केंद्र पर जरूर संपर्क कर ले।
धन्यवाद – एग्रीकल्चर से जड़ी जानकारी टाइम टू टाइम लेने के लिए Pravahtime.com एवं chopalsamachar.in से जरूर जुड़िए।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..
पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..
चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment