HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की होगी छुट्टी, नए नियम लागू

Published:

Follow us:

MP me outsourcing karmchari news
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • MP me outsourcing karmchari news: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।
  • अब पक्की स्वीकृत पोस्ट पर आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियां पूरी तरह बंद की जा रही हैं।
  • मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप डी यानी चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ को छोड़कर बाकी सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को मार्च 2027 तक हटा दिया जाएगा।
  • सरकार ने जनवरी 2026 में मार्च 2023 का वह पुराना आदेश भी रद्द कर दिया, जिसमें डिपार्टमेंट हेड को ग्रुप डी स्टाफ आउटसोर्स पर रखने की छूट मिली हुई थी।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

MP me outsourcing karmchari news: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब पक्की स्वीकृत पोस्ट पर आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियां पूरी तरह बंद की जा रही हैं। प्लानिंग, इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट ने इस बारे में सभी विभागों को निर्देश भेज दिए हैं।

मार्च 2027 तक हटाने होंगे कर्मचारी

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप डी यानी चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ को छोड़कर बाकी सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को मार्च 2027 तक हटा दिया जाएगा। डिपार्टमेंट्स को यह पूरी प्रक्रिया तय तारीख तक खत्म करने को कहा गया है। डेप्युटी सेक्रेटरी किरण गुप्ता ने इस बारे में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं।

खाली पोस्ट पर होगी रेगुलर भर्ती

आउटसोर्स स्टाफ हटने के बाद जो पोस्ट खाली होंगी, उन पर रेगुलर भर्ती की जाएगी। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर 2024 को जो सर्कुलर जारी किया था, उसके हिसाब से ही आगे की प्रोसेस होगी। दिसंबर 2025 में भी गाइडलाइन आई थी कि आउटसोर्स के लिए कोई नई पोस्ट नहीं बनाई जाएगी।

बिना परमिशन नहीं रख पाएंगे स्टाफ

सरकार ने जनवरी 2026 में मार्च 2023 का वह पुराना आदेश भी रद्द कर दिया, जिसमें डिपार्टमेंट हेड को ग्रुप डी स्टाफ आउटसोर्स पर रखने की छूट मिली हुई थी। अगर किसी खास केस में मार्च 2027 के बाद भी आउटसोर्स सर्विस रखनी पड़ी, तो उतनी पक्की पोस्ट हमेशा के लिए खत्म मान ली जाएंगी। अब कोई भी विभाग फाइनेंस डिपार्टमेंट की लिखित मंजूरी के बिना आउटसोर्स स्टाफ नहीं रख पाएगा।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play