HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, जबलपुर टॉप पर

Published:

Follow us:

Madhya Pradesh Health News
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Madhya Pradesh Health News: मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है।
  • डायबिटीज के मामलों में जबलपुर सबसे ऊपर है, जहाँ 1,56,722 मरीज दर्ज किए गए हैं।
  • एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 15 साल से ज्यादा उम्र के 18.3 फीसदी पुरुष और 14.5 फीसदी महिलाएं हाई ब्लड शुगर से परेशान हैं।
  • डायबिटीज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगना, बिना वजह वजन कम होना, थकान और धुंधला दिखना शामिल है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Madhya Pradesh Health News: मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। सरकारी डेटा के मुताबिक, साल 2024-25 में राज्य में 18.24 लाख रजिस्टर्ड डायबिटीज मरीज थे, जो 2025-26 में बढ़कर 24.23 लाख हो गए हैं। यानी सिर्फ एक साल में ही 6 लाख नए केस सामने आए हैं।

जबलपुर सबसे आगे, बालाघाट में बड़ा उछाल

डायबिटीज के मामलों में जबलपुर सबसे ऊपर है, जहाँ 1,56,722 मरीज दर्ज किए गए हैं। वहीं, बालाघाट में मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा 73.87 फीसदी का इजाफा देखा गया है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 15 साल से ज्यादा उम्र के 18.3 फीसदी पुरुष और 14.5 फीसदी महिलाएं हाई ब्लड शुगर से परेशान हैं। शहरों में यह खतरा और ज्यादा है, जहाँ 21.6 फीसदी पुरुष और 18.6 फीसदी महिलाएं शुगर की चपेट में हैं।

क्यों बढ़ रही है शुगर की समस्या?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन और फिजिकल एक्टिविटी में कमी मुख्य कारण हैं। नींद पूरी न होना भी शरीर पर बुरा असर डाल रहा है। अक्सर लोग मसल बनाने के चक्कर में बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉयड ले रहे हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक है। डायबिटीज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगना, बिना वजह वजन कम होना, थकान और धुंधला दिखना शामिल है। घाव का देरी से भरना भी हाई शुगर का संकेत हो सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं में शुगर अनकंट्रोल्ड रहने से बच्चे के वजन पर असर पड़ सकता है और भविष्य में उन्हें मोटापा या इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है।

कैसे रखें खुद को फिट?

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूरी है। इसमें तेज चलना, साइकिलिंग या स्विमिंग शामिल है। बीते पांच सालों में महिलाओं में शुगर की दर 9.8 से बढ़कर 14.5 फीसदी और पुरुषों में 12.2 से 18.3 फीसदी तक पहुंच गई है। समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना ही एकमात्र रास्ता है ताकि इस बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play