HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

MP में अब कहीं भी होगी रजिस्ट्री: 21 नवंबर से शुरू होगा नया सिस्टम

Published:

Follow us:

MP Anywhere Registry
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • MP Anywhere Registry: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
  • राज्य सरकार अब 'एनीवेयर रजिस्ट्री' सुविधा शुरू कर रही है।
  • अब कहीं भी कराएं रजिस्ट्री
  • रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होते ही डॉक्यूमेंट की कॉपी सीधे यूजर को मिल जाएगी।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

MP Anywhere Registry: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार अब ‘एनीवेयर रजिस्ट्री’ सुविधा शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 नवंबर को भोपाल से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस नई व्यवस्था का पहला डॉक्यूमेंट ग्वालियर में रजिस्टर करने का प्लान है।

अब कहीं भी कराएं रजिस्ट्री

इस नई सुविधा के तहत आप अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री राज्य के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर करवा पाएंगे। प्रॉपर्टी चाहे राज्य के किसी भी कोने में हो, आपको उसी जिले या तहसील में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सर्विस के लिए आपसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ‘संपदा-2.0’ सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन होगी और उम्मीद है कि पूरा काम सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगा।

फ्रॉड रोकने के लिए कड़े नियम

सिस्टम में धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने खास सावधानी बरती है। सब-रजिस्ट्रार को एक सेल्फ-डिक्लेरेशन देना होगा। इसमें बताना होगा कि प्रॉपर्टी पर कोई कोर्ट स्टे, अटैचमेंट या ईडी और इनकम टैक्स जैसे डिपार्टमेंट का कोई विवाद नहीं है। डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए सब-रजिस्ट्रार को 5 दिन का वक्त मिलेगा। छठे दिन उन्हें इस पर अपना फाइनल फैसला लेना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद सीधे मिलेगा डॉक्यूमेंट

रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होते ही डॉक्यूमेंट की कॉपी सीधे यूजर को मिल जाएगी। यह कॉपी आपको ईमेल और व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी। इससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बता दें कि राज्य में फरवरी से ही 75 तरह के डॉक्यूमेंट्स की फेसलेस रजिस्ट्री चल रही है, जिसमें सेल डीड शामिल नहीं थी। अब नई सुविधा आने से रजिस्ट्री का काम और भी आसान हो जाएगा।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play