Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- Bhopal E Coli Bacteria News: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
- भोपाल के वैशाली नगर में नल के पानी को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है।
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो पानी में 680 MPN बैक्टीरिया होने का दावा किया है।
- नगर निगम ने 2-3 नवंबर को सैंपल लिए थे और रिपोर्ट को नेगेटिव बताया था।
Bhopal E Coli Bacteria News: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। भोपाल के वैशाली नगर में नल के पानी को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है। हालिया जांच में पानी के अंदर खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना पूरी तरह बंद कर दिया है।
जांच में हुआ बैक्टीरिया का खुलासा
पानी की क्वालिटी को लेकर 28 अक्टूबर की रिपोर्ट में 100 मिली पानी में 660 MPN बैक्टीरिया मिला था। इसके बाद 13 नवंबर की रिपोर्ट में 350 MPN ई-कोलाई पाया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो पानी में 680 MPN बैक्टीरिया होने का दावा किया है। साथ ही पानी की टर्बिडिटी भी 5.9 NTU है, जो तय लिमिट 5 NTU से ज्यादा है। रहवासियों को पूरा शक है कि पानी की पाइपलाइन में कहीं से सीवेज का पानी मिक्स हो रहा है।
नगर निगम के दावों पर सवाल
नगर निगम ने 2-3 नवंबर को सैंपल लिए थे और रिपोर्ट को नेगेटिव बताया था। नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी ने अब कहा है कि शिकायत के बाद दोबारा टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी एहतियात बरतेगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो। कोलार नेटवर्क से शहर के 9 जोन में करीब 7 लाख लोगों को पानी सप्लाई होता है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
रितेश परमार Pravah Times के लेखक हैं। वे खास तौर पर भोपाल की स्थानीय खबरों, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कंटेंट लिखते हैं।


