HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

सांची दूध हुआ महंगा, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

Published:

Follow us:

Sanchi Milk New Rate 2026
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Sanchi Milk New Rate 2026: मध्य प्रदेश में दूध पीने वालों के लिए एक बुरी खबर है।
  • सांची दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है।
  • सांची की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ये नई कीमतें 14 नवंबर यानी शनिवार से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी।
  • गौरतलब है कि भोपाल में सांची दूध की रोजाना बिक्री करीब 3 लाख लीटर है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Sanchi Milk New Rate 2026: मध्य प्रदेश में दूध पीने वालों के लिए एक बुरी खबर है। सांची दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है। सांची की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ये नई कीमतें 14 नवंबर यानी शनिवार से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी। सांची के दाम बढ़ाने का आदेश 13 नवंबर को जारी किया गया था। इस फैसले का असर भोपाल के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और पूरे बुंदेलखंड के इलाकों में दिखेगा।

क्यों बढ़े सांची के दाम

सांची के अधिकारियों का कहना है कि दूध के रेट बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट का बढ़ा हुआ खर्चा है। कंपनी को अपना ऑपरेशनल बजट मेंटेन करने के लिए ये कदम उठाना पड़ा है। गौरतलब है कि भोपाल में सांची दूध की रोजाना बिक्री करीब 3 लाख लीटर है। वहीं भोपाल में खुले दूध की रोजाना खपत 6 से 8 लाख लीटर के आसपास रहती है। इसके अलावा सौरव और श्रीधी दूध की भोपाल में संयुक्त खपत 1 लाख लीटर रोजाना है। सांची से पहले अमूल ने भी 12 नवंबर से अपने दूध के दाम बढ़ा दिए थे। अमूल ने अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक रेट बढ़ाए हैं।

मदर डेयरी की स्थिति

फिलहाल राहत की बात ये है कि मदर डेयरी ने मध्य प्रदेश में अभी दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि भविष्य में कंपनी रेट बढ़ाने का फैसला ले सकती है। मदर डेयरी की एमपी में रोजाना सप्लाई 1.5 लाख लीटर है, जिसमें से करीब 25,000 लीटर की खपत सिर्फ भोपाल में होती है। यह कंपनी मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर जैसे शहरों में दूध सप्लाई करती है। आम लोगों को अब दूध के बढ़े हुए खर्च के साथ अपना घर का बजट मैनेज करना पड़ेगा।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play