HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

गेहूं की फसल के लिए जरूरी है पोटाश, इसका उत्पादन मैं महत्वपूर्ण योगदान, जानिए कैसे यूज करें

Published:

Follow us:

Benefits of Potash
🔊 पूरी खबर सुनें
Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • पोटाश उर्वरक का फसलों के उत्पादन में योगदान एवं इसके उपयोग (Benefits of Potash) आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से..
  • पोटाश एक आवश्यक पोषक तत्व
  • कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि जिन फसलों को पोटाशियम की पूरी मात्रा मिलती है, उन्हें वांछित उपज देने के लिए अपेक्षाकृत कम पानी की आवश्यकता होती है, इस प्रकार पोटाशियम के प्रयोग से फसल की जल उपयोग क्षमता बेहतर होती है।
  • पौधों की वृद्धि एवं विकास कमी हो जाना।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

पोटाश उर्वरक का फसलों के उत्पादन में योगदान एवं इसके उपयोग (Benefits of Potash) आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से..

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Benefits of Potash | गेहूं का पौधा अपना भोजन पोषक तत्व के रूप में लेता है। फसल द्वारा ग्रहण किए गए पोषक तत्वों की क्षतिपूर्ति उर्वरक और खाद द्वारा ना होने पर भूमि में तत्व की विशेष कमी हो जाती है और पौधा मरने लगता हैे, इसलिए फसलों को इन तत्वों को देने की आवश्यकता होती है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं के पौधे को सभी क्षेत्रों की वृद्धि के लिए कम से कम 17 तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें से कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पानी और हवा से प्राप्त होते हैं। अन्य 14 तत्व भूमि, उर्वरक और खादों से मिलते हैं। विभिन्न फसलें एक उचित परन्तु भिन्न-भिन्न मात्रा में पोषक तत्वों को ग्रहण करते हैं। मिट्टी में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाने से पौधों का सही विकास नहीं हो पाता। इसलिए खाद व उर्वरक का उपयोग इस प्रकार से सन्तुलित होना चाहिए ताकि फसल को पर्याप्त मात्रा में सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। Benefits of Potash के लिए अति आवश्यक है, क्या है इसके फायदे एवं कैसे उसका उपयोग करें, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से पोटाश के तत्वों, क्योंकि मिट्टी में लगातार पोटाश की कमी होने के कारण फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता कम होती जा रही है आईए जानते हैं गेहूं की फसल में कैसे उर्वरक का इस्तेमाल करें जानिए पूरी डटेल

पोटाश एक आवश्यक पोषक तत्व

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पौधों की वृद्धि एवं विकास के लिए पोटाश आवश्यक है। पोटाश फसलों को मौसम की प्रतिकूलता जैसे सूखा, ओला पाला, बीमारी तथा कीड़े-मकौड़े से बचाने में मदद करता है। पोटाश जड़ों की समुचित वृद्धि करके फसलों को उखड़ने से बचाता है। Benefits of Potash के प्रयोग से पौधों की कोशिका दीवारें मोटी होती हैं ओर तने को कोष्ठ की परतों में वृद्धि होती रहती है, जिसके फलस्वरूप फसल की गिरने में रक्षा होती है। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि जिन फसलों को पोटाशियम की पूरी मात्रा मिलती है, उन्हें वांछित उपज देने के लिए अपेक्षाकृत कम पानी की आवश्यकता होती है, इस प्रकार पोटाशियम के प्रयोग से फसल की जल उपयोग क्षमता बेहतर होती है। पोटाश फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व है।

मिट्टी में लगातार कम हो रहा पोटाश 

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक फसलो की अधिक उपज देने वाली किस्में और कृषि की नई और उन्नत तकनीक अपनाने से भूमि में पोटाश की कमी (Benefits of Potash) हो गई है। चूंकि पोटाश की पूर्ति इस अनुपात में नहीं हो पाई, जिस अनुपात में अधिक उत्पादन तथा पोटाश का निष्कासन हुआ है। इसलिए अब मिट्टी में पोटाश का अभाव स्पष्ट होने लगा है।

पौधे में पोटाश की कमी के लक्षण

  • पौधों की वृद्धि एवं विकास कमी हो जाना।
  • पत्तियों का रंग गहरा हो जाना।

पुरानी पत्तियों का नोकों या किनारे से पीला पड़ना, बाद में ऊतकों का मरना और पत्तियों का सूखना। यदि फसल में एक बार Benefits of Potash के तत्व‌ के लक्षण दिखाई दे जाएं, तो आप समझ लीजिए कि फसल की क्षति हो चुकी है, जिसका पूरी तरह उपचार संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में पोटाश के प्रयोग से पूरा लाभ नहीं मिलेगा। पौधों में पोटाश की छिपी हुई कमी की दशा में हम देखते हैं कि पोटाश के प्रयोग से स्वस्थ पौधे अपेक्षाकृत बहुत अधिक उपज देते हैं। इसलिए यदि फसल में पोटाश की कमी के लक्षण प्रकट होने तक इंतजार करेंगे, तब तक काफी देरी हो चुकी होगी और फसल की रक्षा आप नहीं कर सकेंगे।

कैसे करें पोटाश का प्रबंधन 

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पोटाश का प्रयोग नाइट्रोजन और फॉस्फोरसधारी उर्वरकों के साथ उचित मात्रा में किया जाना चाहिए। पोटाश पौधों के पोषण में नाइट्रोजन और फास्फोरस के प्रभाव को बढ़ा देता है। इस प्रकार पोटाश के प्रयोग से अधिकतम पैदावार, अधिक उत्पाद, गुणवत्ता और अधिकतम लाभ मिलता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आमतौर पर पोटाश पोटाशियम क्लोराइड (Benefits of Potash) के रूप में मिलता है। इसे खान से निकाल कर साफ किया जाता है और परिशुद्ध लवण उर्वरक के रूप में म्यूरेट ऑफ पोटाश के नाम से बाज़ार में उपलब्ध है। इसके अलावा पोटाशियम सल्फेट ओर सल्पोमैग से भी पोटाश की पूर्ति होती है। पोटाश खाद का प्रयोग रोपाई व बुवाई के समय करना चाहिए, परन्तु हल्की व बालू मिट्टी में पोटाश का निराई व गुड़ाई के समय प्रयोग किया जा सकता है।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी.. मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए.. आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय.. चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार 👉👉मध्य प्रदेश में खाद बुकिंग को लेकर किसानों के काम की जानकारी, ई-टोकन से पहले समझें ये नियम किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play