Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- किसानों को गेहूं की फसल में फंगीसाइड का स्प्रे (Fungicide Spray On Wheat) कब और कितने दिनों में करना चाहिए आईए जानते हैं..
- विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक पैदावार चाहिए तो किसान को सबसे पहले झंडा पत्ती का खयाल रखना चाहिए।
- इस दवा के फाइटोटोनिक प्रभाव से दाने की चमक और मोटाई में सुधार होता है, गेहूं की फसल में मिल्की स्टेज पर सिंचाई प्रबंधन बेहद जरूरी है।
- गेहूं की फसल में पैदावार बढ़ाने के लिए झंडा पत्ती की देखभाल, रतुआ रोग से बचाव, सिंचाई प्रबंधन और सही फर्टिलाइजर का उपयोग जरूरी है।
किसानों को गेहूं की फसल में फंगीसाइड का स्प्रे (Fungicide Spray On Wheat) कब और कितने दिनों में करना चाहिए आईए जानते हैं..
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
Fungicide Spray On Wheat | गेहूं की खेती करने वाले किसानों की चाहत होती है कि उसके खेत में गेहूं की बालियां लहलहाएं, बालियां लंबी हों, दाने मोटे हों और उपज बंपर मिले। इसके लिए किसान कड़ी मेहनत भी करता है। समय पर खाद और सिंचाई का इंतजाम किया जाता है।
इसके बाद इसके बावजूद कड़ी मेहनत के पश्चात भी ऊपर में मनचाही बढ़ोतरी नहीं हो पाती है इसका कारण है सही जानकारी का अभाव होना। ऐसे में आईए जानते हैं गेहूं की फसल में आने वाली सबसे महत्वपूर्ण स्टेज एवं फंगीसाइड का इस्तेमाल करने के बारे में..
यह स्टेज फसल के लिए होती है महत्वपूर्ण
आज हम गेहूं की झंडा पत्ती के बारे में जानेंगे जो गेहूं की बालियां बढ़ाने, दाने मोटे करने और पैदावार बढ़ाने में मदद करती है। झंडा पत्ती गेहूं की फसल में सबसे महत्वपूर्ण होती है। Fungicide Spray On Wheat
यह पत्ती फसल के अंदर फोटोसिंथेसिस (प्रकाश संश्लेषण) की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है, जिससे बालियों में दाने अच्छे से भरते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर झंडा पत्ती चौड़ी और लंबी होगी, तो बालियों में दाने का भराव नीचे से ऊपर तक पूरी तरह से हो पाएगा. झंडा पत्ती की सही देखभाल से दाने की चमक और वजन में भी सुधार होता है। Fungicide Spray On Wheat
झंडा पत्ती को स्वस्थ रखने के लिए यह करें
विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक पैदावार चाहिए तो किसान को सबसे पहले झंडा पत्ती का खयाल रखना चाहिए। झंडा पत्ती बीमार हो, कमजोर हो तो बालियां भी बीमार होंगी और पैदावार अच्छी नहीं मिलेगी। झंडा पत्ती को स्वस्थ रखने के लिए समय पर उचित मात्रा में खाद का प्रयोग किया जाना चाहिए. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पौधे पर एनपीके खाद का छिड़काव किया जाए। Fungicide Spray On Wheat
इससे पौधे की वृद्धि होने के साथ दानों में भी सुधार होता है. इससे पत्ते भी हरे-भरे बने रहते हैं। इसके अलावा फॉस्फोरस और पोटाश के छिड़काव से भी पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और दानों का आकार बड़ा होता है।
गेहूं की फसल में रतुआ रोग एक गंभीर समस्या है, जो झंडा पत्ती को नुकसान पहुंचा सकती है। इस रोग के कारण फसल पीली पड़ जाती है और फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया बाधित होती है। Fungicide Spray On Wheat
मिल्की स्टेज पर सिंचाई प्रबंधन बेहद जरूरी
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि रतुआ रोग से बचाव के लिए प्रोपोगोनाजोल 25% का उपयोग करें. इसे 200 एमएल प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें। इस दवा के फाइटोटोनिक प्रभाव से दाने की चमक और मोटाई में सुधार होता है, गेहूं की फसल में मिल्की स्टेज पर सिंचाई प्रबंधन बेहद जरूरी है।
इस अवस्था में पानी की कमी से फसल की पैदावार में भारी गिरावट हो सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि अगर इस अवस्था में सिंचाई नहीं दी गई, तो उत्पादन घटकर आधा हो सकता है। समय पर सिंचाई से फसल को पानी की तनाव से बचाया जा सकता है और पैदावार में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सकती है। Fungicide Spray On Wheat
सही फर्टिलाइजर और टॉनिक का उपयोग गेहूं की फसल में पोषक तत्वों की सही मात्रा का उपयोग पैदावार बढ़ाने में मदद करता है।
विशेषज्ञों ने एनपीके, क्लोरमक्केट क्लोराइड और अमीनो एसिड जैसे फर्टिलाइज़र और टॉनिक का उपयोग करने की सलाह दी है। एनपीके 05234 में 52% फॉस्फोरस और 34% पोटाश होता है, जो तनों को मजबूत करता है और दाने की क्वालिटी में सुधार करता है। Fungicide Spray On Wheat
क्लोरमक्केट क्लोराइड पौधे की अनावश्यक वृद्धि को रोककर सारी शक्ति को दाने भरने में लगाता है। अमीनो एसिड और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का उपयोग दाने की मोटाई, चमक और पैदावार को बढ़ाने में सहायक होता है।
गेहूं की फसल में पैदावार बढ़ाने के लिए झंडा पत्ती की देखभाल, रतुआ रोग से बचाव, सिंचाई प्रबंधन और सही फर्टिलाइजर का उपयोग जरूरी है। इन उपायों को अपनाकर किसान अपनी फसल की क्वालिटी और उत्पादन में सुधार कर सकते हैं। Fungicide Spray On Wheat
फंगीसाइड का स्प्रे कब करें
गेंहू की फसल में फंगीसाइड का स्प्रे हमे फसल के 60 से 80 दिन , झंडा पत्ता (प्लेग लीफ़) निकलते समय करना चाहिए क्योंकि झंडा पत्ता से पौधा का लगभग 70% भोजन बनता है फंगीसाइड के रूप में हम मुख्यतः निम्न प्रोडक्ट ले सकते हैं:–
- सिजेंटा कंपनी का इंपैक्ट एक्स्ट्रा।
- कोरटेवा कंपनी का गैलीलियो वे।
- BASF कंपनी का प्रायक्सर।
खेत में इल्ली का प्रकोप हो तो साथ में एमाबेक्टिन बेंजोएट का स्प्रे करें। Fungicide Spray On Wheat
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।
यह भी पढ़िए..पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..
मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..
आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..
चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार
👉👉मध्य प्रदेश में खाद बुकिंग को लेकर किसानों के काम की जानकारी, ई-टोकन से पहले समझें ये नियम
किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

विशाल चौधरी Pravah Times के Editor हैं। वे कृषि और खेती-किसानी से जुड़ी खबरों व उपयोगी जानकारी पर विशेष रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य किसानों तक सरल भाषा में खेती, फसल और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment