Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- Sarvam AI : भारतीय AI कंपनी सर्वम AI अब अपना खुद का AI बनाने की तैयारी में जुट गई है।
- ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में भारतीय AI बनाने वाली कंपनी सर्वम AI को 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है।
- HCL टेक और बेसमेर वेंचर पार्टनर्स ने जुटाई फंडिंग
- सर्वम AI का मेन उद्देश्य यही है कि हर भाषा में अपना एक AI एजेंट लॉन्च करे, जिससे भारत के आम लोगों को भारतीय AI यूज करने का मौका मिले।
Sarvam AI : भारतीय AI कंपनी सर्वम AI अब अपना खुद का AI बनाने की तैयारी में जुट गई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में भारतीय AI बनाने वाली कंपनी सर्वम AI को 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंडिंग के बाद करीब डेढ़ अरब डॉलर का कंपनी का मूल्यांकन बताया गया है। सर्वम AI की शुरुआत भारतीय निवासी विवेक राघवन और प्रत्यूष कुमार ने की थी।
सर्वम AI का मुख्य उद्देश्य भारतीय AI तैयार करना
सर्वम AI का मुख्य उद्देश्य ही भारत के खुद के AI तैयार करना है, जिससे भारतीय लोगों और आम जनता को फायदा मिले। सर्वम AI का मुख्य उद्देश्य यह है कि यह भारतीय लोकल लैंग्वेज और भारत में बोली जाने वाली भाषाओं पर काम करे।
12 भाषाओं पर AI एजेंट बनाने की तैयारी
सर्वम AI अब करीब 12 भाषाओं पर AI एजेंट बनाने की कोशिश कर रहा है। सर्वम AI का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग और बीमा जैसे एरिया में कम लागत में अच्छी अवेलेबिलिटी देना है।
HCL टेक और बेसमेर वेंचर पार्टनर्स ने जुटाई फंडिंग
सर्वम AI को फंडिंग देने वालों में HCL टेक और बेसमेर वेंचर पार्टनर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। भारत के लिए सर्वम AI बहुत इंपॉर्टेंट है, क्योंकि आज के समय में देश के हर कोने में इंटरनेट यूज किया जाता है और हर भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल होता है।
सर्वम AI का मेन उद्देश्य यही है कि हर भाषा में अपना एक AI एजेंट लॉन्च करे, जिससे भारत के आम लोगों को भारतीय AI यूज करने का मौका मिले।
निहारिका शाह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई तकनीक और डिजिटल दुनिया से जुड़े विषयों पर लिखने वाली लेखिका हैं। उन्हें AI टूल्स, मशीन लर्निंग और टेक्नोलॉजी के बदलते दौर को समझने में विशेष रुचि है। निहारिका जटिल तकनीकी विषयों को सरल और आसान हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने पर ध्यान देती हैं। उनके लेखों में AI के नए टूल्स, तकनीकी अपडेट, डिजिटल इनोवेशन और आम लोगों की जिंदगी पर तकनीक के प्रभाव जैसे विषय शामिल रहते हैं।



Leave a Comment