HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल कोर्ट में लीगल नोटिस

Published:

Follow us:

Kareena Pendant Controversy
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Kareena Pendant Controversy: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते कानूनी विवाद में फंस गई हैं।
  • कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने वकील जफर के जरिए भोपाल कोर्ट से एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है।
  • यह पेंडेंट करीना कपूर के पति सैफ अली खान के पास उनके शाही परिवार की विरासत के तौर पर आया है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Kareena Pendant Controversy: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते कानूनी विवाद में फंस गई हैं। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने वकील जफर के जरिए  भोपाल कोर्ट से एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो पर कड़ा ऐतराज जताया गया है। शिकायत के मुताबिक, फोटो में करीना ने जो पेंडेंट पहना है, उस पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हुई हैं।

400 साल पुराने पेंडेंट का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पेंडेंट करीब 400 साल पुराना बताया जा रहा है। यह भोपाल के शाही परिवार की धरोहर है। इस पेंडेंट में 30 कैरेट का पन्ना लगा है, जिस पर आयतुल कुर्सी (सूरह अल-बकराह की आयत 255) खुदी हुई है। बताया जाता है कि इसे भोपाल की बेगमों, शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने बनवाया था। इसे फैशन के लिए नहीं, बल्कि इबादत के मकसद से तैयार करवाया गया था।

नोटिस में मांगी गई ये चीजें

कानूनी नोटिस में साफ कहा गया है कि करीना कपूर को तुरंत वह सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करनी चाहिए। साथ ही, एक्ट्रेस को इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी गई है। नोटिस भेजने वाले का कहना है कि इस तरह की चीजों से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उनसे यह भी कहा गया है कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा नहीं दोहराई जानी चाहिए।

शाही खानदान से जुड़ा है कनेक्शन

यह पेंडेंट करीना कपूर के पति सैफ अली खान के पास उनके शाही परिवार की विरासत के तौर पर आया है। सैफ अली खान भोपाल के पूर्व नवाबों के वंशज हैं, जिसके चलते यह कीमती धरोहर उनके परिवार के पास है। फिलहाल इस लीगल नोटिस के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इस पुराने ऐतिहासिक पेंडेंट के बारे में ज्यादा जानना चाह रहे हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस की तरफ से इस मामले में क्या जवाब आता है।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।