HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

आलू की फसल में बीमारी और कीटों का खतरा बढ़ा, जानें बचाव का तरीका..

Published:

Follow us:

Potato Farming Tips
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • आलू की खेती करने वाले किसान अच्छी पैदावार के लिए जरूर करें यह काम आईए जानते हैं इस (Potato Farming Tips) खबर के माध्यम से…
  • झुलसा रोग से बचाव के लिए क्या करें किसान?
  • आलू की फसल को कीटों से कैसे करें बचाएं?
  • इसके बाद कृषि विशेषज्ञ की सलाह से क्यूरक्रोम नामक दवा का 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से पौधों में इस्तेमाल करें।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

आलू की खेती करने वाले किसान अच्छी पैदावार के लिए जरूर करें यह काम आईए जानते हैं इस (Potato Farming Tips) खबर के माध्यम से…

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Potato Farming Tips | देश में इस समय रबी फसल की तैयारी चल रही है, ऐसे में अगर आपने अपने खेतों में आलू की पैदावार की है, तो आलू की फसलों में बीमारी लगने का अधिक खतरा बना रहता है, ऐसे में हर किसान के मन में बस यह सवाल रहता है कि फसल का बचाव कैसे करें?

आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से आलू में खेती करने वाले किसान अपने खेतों में कीट एवं रोक नियंत्रण लिए क्या करें?, किसान कीट एवं रोग को नजरअंदाज ना करें अन्यथा किसानों का हो सकता है नकसान, आईए जानते हैं अच्छी पैदावार के लिए क्या करें किसान? एवं रोग एवं कीट का कैसे करें नियंत्रण? जानिए परी डिटेल…

अच्छी पैदावार के लिए क्या करें किसान

अगर आप Potato Farming Tips कर रहे हैं और अच्छी पैदावार प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले स्वस्थ और प्रमाणित बीज का चुनाव करें, क्योंकि कई बार किसान भाई बीज का बिना उपचार किए आलू की बुवाई कर देते हैं और इसका परिणाम होता है कि फसलों में रोग लगने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

ऐसे में कई किसानों को नुकसान का भी सामना करना पड़ता है. इसलिए हमेशा ध्यान रखें की आलू की बुवाई से पहले बीज उपचार पहले करें, ताकि अच्छी उपज प्राप्त होती रहें।

सर्दियों के मौसम में Potato Farming Tips में पछेती झुलसा रोग का खतरा बढ़ जाता है, खासकर जब वातावरण में नमी अधिक हो, आसमान में लगातार बादल छाए रहें और तापमान बीमारी के अनुकूल हो, तब यह रोग तेजी से फैल सकता है।

ऐसे में किसान भाई आलू के पौधों की नियमित निगरानी करें और पछेती झुलसा रोग की पहचान किसान पौधों की पत्तियों पर भूरे या काले रंग के धब्बे से कर सकते हैं, अगर ये लक्षण आपकी फसल में नजर आए तो तुरंत निरीक्षण करें और कृषि विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

झुलसा रोग से बचाव के लिए क्या करें किसान?

Potato Farming Tips में पछेती झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से उचित फफूंदनाशक का इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसे में किसान कृषि विशेषज्ञ की सलाह से इंडोफिल एम-45 (मैन्कोजेब) का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर आलू की फसलों में छिड़काव कर सकते हैं।

हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें, फसल की अवस्था, रोग की स्थिति और क्षेत्र में पंजीकृत उपयोग के अनुसार ही दवा का प्रयोग करें।

आलू की फसल को कीटों से कैसे करें बचाएं?

Potato Farming Tips में सिर्फ बीमारियां ही नहीं, बल्कि कई तरह के कीट भी नुकसान पहुंचाते हैं, कीटों के प्रकोप से पौधों की पत्तियां प्रभावित हो सकती हैं और फसल की बढ़वार पर भी असर पड़ सकता है, ऐसे में किसानों को समय-समय पर पौधों की पत्तियों के नीचे और तनों की जांच करनी चाहिए।

अगर पत्तियों पर कीट दिखाई देते हैं या पौधों में असामान्य लक्षण नजर आते हैं तो सबसे पहले कीट की सही पहचान करें. इसके बाद कृषि विशेषज्ञ की सलाह से क्यूरक्रोम नामक दवा का 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से पौधों में इस्तेमाल करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..गेहूं की फसल में यूरिया का नया विकल्प बन रही ग्रीन अमोनिया खाद, जानिए इसके बारे में..

पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..

किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play