HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

भोपाल के वैशाली नगर में गंदा पानी, ई-कोलाई बैक्टीरिया का खतरा

Published:

Follow us:

Bhopal E Coli Bacteria News
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Bhopal E Coli Bacteria News: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
  • भोपाल के वैशाली नगर में नल के पानी को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है।
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो पानी में 680 MPN बैक्टीरिया होने का दावा किया है।
  • नगर निगम ने 2-3 नवंबर को सैंपल लिए थे और रिपोर्ट को नेगेटिव बताया था।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Bhopal E Coli Bacteria News: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। भोपाल के वैशाली नगर में नल के पानी को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है। हालिया जांच में पानी के अंदर खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना पूरी तरह बंद कर दिया है।

जांच में हुआ बैक्टीरिया का खुलासा

पानी की क्वालिटी को लेकर 28 अक्टूबर की रिपोर्ट में 100 मिली पानी में 660 MPN बैक्टीरिया मिला था। इसके बाद 13 नवंबर की रिपोर्ट में 350 MPN ई-कोलाई पाया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो पानी में 680 MPN बैक्टीरिया होने का दावा किया है। साथ ही पानी की टर्बिडिटी भी 5.9 NTU है, जो तय लिमिट 5 NTU से ज्यादा है। रहवासियों को पूरा शक है कि पानी की पाइपलाइन में कहीं से सीवेज का पानी मिक्स हो रहा है।

नगर निगम के दावों पर सवाल

नगर निगम ने 2-3 नवंबर को सैंपल लिए थे और रिपोर्ट को नेगेटिव बताया था। नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी ने अब कहा है कि शिकायत के बाद दोबारा टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी एहतियात बरतेगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो। कोलार नेटवर्क से शहर के 9 जोन में करीब 7 लाख लोगों को पानी सप्लाई होता है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

 

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play