HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

ग्वालियर: डॉक्टर के क्लिनिक में अचानक फटा मरीज का मोबाइल, कैमरे में कैद हुआ हादसा

Published:

Follow us:

Gwalior Mobile Blast News
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Gwalior Mobile Blast News: ग्वालियर (प्रवाह टाइम्स)।
  • यहाँ एक क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठे मरीज का मोबाइल अचानक फट गया।
  • इस पूरी घटना का लाइव वीडियो क्लिनिक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सामने आया है।
  • हालांकि मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Gwalior Mobile Blast News: ग्वालियर (प्रवाह टाइम्स)। शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास एक गजब की घटना सामने आई है। यहाँ एक क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठे मरीज का मोबाइल अचानक फट गया। यह हैरान करने वाली घटना 2 नवंबर 2026 की है।

क्लीनिक में मची भगदड़

मिली जानकारी के मुताबिक, मरीज डॉक्टर आशुतोष शर्मा से कंसल्टेशन लेने के लिए क्लिनिक आया था। वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तभी उसका फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। फोन फटते ही उसमें तेज आग की लपटें उठने लगीं और चारों तरफ धुआं फैल गया। इस अचानक हुई घटना से क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर बाहर की तरफ भागे।

स्टफ ने संभाली स्थिति

गनीमत यह रही कि क्लिनिक के स्टाफ ने तुरंत समझदारी दिखाई। स्टाफ ने बिना देर किए पानी डालकर जलते हुए मोबाइल की आग पर काबू पा लिया। इससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि इस खतरनाक हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो क्लिनिक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सामने आया है। हालांकि मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एक्सपर्ट्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि फोन में आखिर ऐसा क्या हुआ था। https://pravahtimes.com/states/madhyapradesh/mp

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play