HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

भाजयुमो की नई नियुक्तियों पर विवाद, कई जिलों में उठे सवाल

Published:

Follow us:

BJP Yuva Morcha MP
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • BJP Yuva Morcha MP | भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में नए जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्तियों की घोषणा की है।
  • इन नई नियुक्तियों के सामने आने के बाद कई जिलों में विवाद और विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाघाट में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए गए अमन गांधी के खिलाफ उनकी भाभी ने कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।
  • इसी तरह मंडला में जिलाध्यक्ष बनाए गए उत्कर्ष यादव और उनके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना तथा थार गाड़ी की मांग को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

BJP Yuva Morcha MP | भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में नए जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नई नियुक्तियों के सामने आने के बाद कई जिलों में विवाद और विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाघाट में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए गए अमन गांधी के खिलाफ उनकी भाभी ने कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। BJP Yuva Morcha MP

मंडला में जिलाध्यक्ष बनाए गए उत्कर्ष यादव

इसी तरह मंडला में जिलाध्यक्ष बनाए गए उत्कर्ष यादव और उनके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना तथा थार गाड़ी की मांग को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम में कुलदीप रघुवंशी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन पर पूर्व में अनुशासनहीनता के चलते कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। BJP Yuva Morcha MP

इसके अलावा सिवनी में योगेश शिवहरे को यह जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कोर ग्रुप की सहमति और पैनल को नजरअंदाज करने का आरोप लगा है। वहीं इंदौर ग्रामीण में अजय सिंह पंवार की नियुक्ति पर एक ही समाज को लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व मिलने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। BJP Yuva Morcha MP

न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play