আবহাওয়া পশ্চিমবঙ্গ ভারত চাকরি রাশিফল আইপিএল আধ্যাত্মিক টাকা পয়সা স্বাস্থ্য লাইফস্টাইল মিউচুয়াল ফান্ড ব্যবসা অন্যান্য শেয়ার বাজার টিভি সিরিয়াল

इंदौर से शुरू होगा संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क जांच और उपचार सुविधा

By Chayan__09

Published on: August 21, 2025

Follow Us

---Advertisement---

संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर इंदौर: संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर इंदौर संभाग में इस सप्ताह से संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। इसका पहला आयोजन 23 अगस्त को इंदौर जिले के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में होगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

संभागायुक्त ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित स्वास्थ्य शिविरों को जनता का उत्साहजनक सहयोग मिला था। इस बार भी शिविरों को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मरीजों को पहले से चिन्हित कर उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी।

शिविर में उच्च रक्तचाप, कैंसर, डायबिटीज, दंत और नेत्र रोगों सहित कई बीमारियों की जांच की जाएगी। मरीजों को जांच के बाद निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार सुविधा बढ़ाने के लिए सोनोग्राफी मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। शिविर में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और आयुष महाविद्यालयों के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे।

अलग-अलग जिलों में होंगे शिविर

इंदौर के बाद 24 अगस्त को खरगोन जिले के भगवानपुरा, 30 अगस्त को खंडवा जिले के खालवा और 31 अगस्त को धार जिले के तिरला में शिविर आयोजित होंगे।
सितंबर माह में क्रमशः बड़वानी, धार, झाबुआ, खंडवा और खरगोन जिलों के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
इसी तरह अक्टूबर और नवंबर में भी बुरहानपुर, अलीराजपुर और इंदौर जिले के अलग-अलग स्थानों पर शिविरों का आयोजन होगा।

इस अभियान का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की नि:शुल्क सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके

,

পড়তে ভুলবেন না

PM किसान सम्मान निधि घोटाला: राजस्थान में 440 करोड़ की गड़बड़ी से मचा हड़कंप

सरसों बेचने वालों के लिए बड़ा मौका या बड़ा जाल… 23 मार्च से शुरू हुई योजना में एक गलती और पैसा खत्म

कम जमीन और कम खर्च में होगी तगड़ी कमाई, इस स्मार्ट खेती फार्मूले ने बदल दी आमदनी की पूरी कहानी, जानिए कैसे एक ही खेत से खुलेंगे कई कमाई के रास्ते

CM मोहन यादव हुए इमोशनल जब बच्चों ने बनाया उनका स्केच… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

तूफानी बारिश और ओलों ने छीनी किसानों की मुस्कान अब बड़वानी में शुरू हुआ बड़ा सर्वे ऑपरेशन जानिए कब मिलेगा मुआवजा

25 मार्च को खुलने जा रहा है रोजगार का बड़ा दरवाजा! आलीराजपुर में लगेगा ऐसा मेला जहां नौकरी खुद आएगी आपके पास

Leave a Comment