Tag: Indore News

  • इंदौर में मौत का चार्जर बना इलेक्ट्रिक कार का कनेक्शन आठ जिंदा जले एक घर बना आग का कब्रिस्तान

    Tilak Nagar Indore| इंदौर के तिलक नगर इलाके से बुधवार सुबह ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रीति नगर में एक घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का कारण बन गई और देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चार लोग जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं।

    चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट और सब कुछ खत्म

    इंदौर के तिलक नगर (Tilak Nagar Indore) थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में यह हादसा अल सुबह हुआ जब घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में विकराल आग का रूप ले लिया।

    आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

    एक ही परिवार खत्म हुआ बच्चों तक को नहीं बचाया जा सका

    इंदौर (Tilak Nagar Indore)  के इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के कई लोग हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। मृतकों में मनोज पुगलिया और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा बिहार और राजस्थान से आए मेहमान भी इस हादसे का शिकार बन गए।

    बताया जा रहा है कि बिहार के किशनगंज से आए विजय सेठिया अपनी पत्नी और बेटे के साथ इंदौर आए थे। वहीं उनकी बेटी अपने बच्चों के साथ कोटा से आई थी। यह पूरा परिवार कुछ ही पलों में आग की लपटों में समा गया।

    सबसे दर्दनाक पल तब सामने आया जब एक छोटे बच्चे का शव इतनी बुरी हालत में मिला कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो गया। इंदौर के लोगों के लिए यह दृश्य किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

    चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग लेकिन नहीं बचा सके किसी को

    इंदौर (Tilak Nagar Indore) के प्रीति नगर में जैसे ही सुबह चीख पुकार गूंजी तो आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि मकान पूरी तरह आग में घिरा हुआ है।

    पड़ोसियों ने बिना देर किए पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक मदद पहुंचती तब तक आग पूरे घर को निगल चुकी थी।

    फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से आठ शव बाहर निकाले गए। साथ ही कई गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए जो हादसे की भयावहता को दिखाते हैं।

    इंदौर में अफसरों की टीम एक्टिव जांच के आदेश

    इस बड़े हादसे के बाद इंदौर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना को गंभीर मानते हुए तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। भोपाल  से विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीम को इंदौर भेजा गया है ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। (Tilak Nagar Indore)

    पूरा इलाका सदमे में हर आंख नम

    इंदौर के तिलक नगर (Tilak Nagar Indore) इलाके में इस हादसे के बाद गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रीति नगर में हर घर में मातम जैसा माहौल है। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक इतनी भयानक आग उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। एक ही घर से आठ लोगों का इस तरह जाना पूरे इंदौर के लिए एक गहरा जख्म बन गया है।

    जमीन के दाम में बड़ा धमाका 2606 लोकेशन पर बढ़ेंगी गाइडलाइन दरें कई जगह 200% से ज्यादा उछाल

    Join WhatsApp 

  • Devi Ahilya University news: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्रा हॉस्टल से निष्कासित, जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई

    Devi Ahilya University news: इंदौर। इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक छात्रा को आपत्तिजनक आचरण के आरोपों के बाद हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। मामला तक्षशिला परिसर की एक अध्ययनशाला से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां प्रथम वर्ष की छात्रा कमला नेहरू हॉस्टल में रह रही थी।

    रूममेट की शिकायत पर हॉस्टल प्रबंधन ने जांच शुरू की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि छात्रा रूममेट्स को डेटिंग ऐप के जरिए बॉयफ्रेंड बनाने के लिए प्रेरित करती थी और कमरे में वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार करती थी। विरोध करने पर रूममेट ने कमरा छोड़ दिया और वार्डन से शिकायत की।

    मामले की जानकारी कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई को दी गई, जिसके बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और तीन दिनों तक जांच की। रिपोर्ट के आधार पर छात्रा को हॉस्टल से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल छात्रा को विभाग से निष्कासित नहीं किया गया है। कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई के अनुसार, छात्रा को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता, इसलिए आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

    मामले में विश्वविद्यालय ने आंतरिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है और छात्रा के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।

  • Khudel Thana: इंदौर में शादी के नाम पर साजिश, वकील को जहर देकर मारने की कोशिश, 25 तोला सोना लेकर फरार हुई पत्नी

    Khudel Thana: आज हम आपको इंदौर से सामने आए एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने शादी और विश्वास जैसे पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी का नहीं बल्कि कथित तौर पर हत्या की कोशिश और बड़ी साजिश से जुड़ा हुआ है। इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र के एक वकील ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मैट्रिमोनियल वेबसाइट से शुरू हुई कहानी

    पीड़ित वकील के अनुसार उनकी मुलाकात जालौन की रहने वाली नीलिमा सेंगर से एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताया और भरोसा जीत लिया। बातचीत आगे बढ़ी और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शुरुआत में सब कुछ सामान्य और खुशहाल दिखाई देता रहा। परिवार में किसी को कोई शक नहीं हुआ और रिश्ते में विश्वास बना रहा।

    शादी के कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम सेंगर नाम के युवक को अपना सगा भाई बताकर घर में आना जाना शुरू कराया। वकील ने भी इसे पारिवारिक रिश्ता समझकर स्वीकार कर लिया। उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर यही भरोसा उनके लिए बड़ा झटका साबित होगा।

    शिलांग यात्रा और जहर देने का आरोप

    आरोप है कि कुछ समय बाद नीलिमा ने शिलांग घूमने का कार्यक्रम बनाया। यात्रा के दौरान कथित तौर पर खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया जिससे वकील की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज चक्कर आने लगे और हालत गंभीर हो गई। किसी तरह वह बच गए और बाद में इंदौर लौट आए। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पीड़ित का कहना है कि यह सोची समझी साजिश थी।

    इंदौर लौटने के बाद वकील को पत्नी पर शक हुआ। उन्होंने नीलिमा के पहले विवाह से जुड़े तलाक के दस्तावेज निकलवाए। दस्तावेजों की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। शुभम जिसे सगा भाई बताया गया था दरअसल उसका प्रेमी निकला। यह खुलासा होते ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रिश्ते में दरार साफ दिखाई देने लगी।

    25 तोला सोना लेकर फरार

    पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद नीलिमा घर से करीब 25 तोला सोना नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। इसके बाद वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खुड़ैल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318 4 303 2 और 61 2 के तहत नीलिमा सेंगर निवासी जालौन उत्तर प्रदेश और शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता निवासी खातीवाला टैंक इंदौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह मामला लोगों को उस चर्चित सोनम रघुवंशी केस की याद भी दिला रहा है जहां रिश्तों के पीछे छिपी साजिश ने सभी को हैरान कर दिया था।

    भरोसे का टूटा रिश्ता और समाज के लिए सबक

    यह घटना सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है बल्कि उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो ऑनलाइन रिश्तों में जल्द भरोसा कर लेते हैं। शादी जैसा फैसला जीवन का सबसे बड़ा निर्णय होता है और इसमें पूरी जांच पड़ताल और सतर्कता बेहद जरूरी है। इंदौर का यह मामला बताता है कि कभी कभी सच्चाई चेहरे के पीछे छिपी होती है और समय रहते सतर्क रहना जरूरी है।

  • Indore Music event: इंदौर बनेगा शास्त्रीय संगीत की राजधानी राग अमीर समारोह में मुफ्त प्रवेश के साथ भव्य आयोजन

    Indore Music event: इंदौर में उस्ताद अमीर खां की स्मृति में राग अमीर संगीत समारोह का आयोजन 4 और 5 फरवरी 2026 को जाल सभागृह में किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ गायन और वादन की प्रस्तुतियां देंगे। खास बात यह है कि दोनों दिन संगीत प्रेमियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

    यह प्रतिष्ठित समारोह मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। दोनों दिन संगीत सभाएं शाम 7 बजे से शुरू होंगी। आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

    भारतीय संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास

    उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि राग अमीर संगीत समारोह अकादमी का स्थायी और प्रतिष्ठित आयोजन है। उन्होंने कहा कि इंदौर में जन्मे उस्ताद अमीर खां ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं और प्रदेश का नाम देश विदेश में रोशन किया।

    संस्कृति विभाग का उद्देश्य है कि महान कलाकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति से जोड़ा जाए। इसी सोच के साथ हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

    दो दिन संगीतमय प्रस्तुतियों से सजेगा जाल सभागृह

    समारोह के पहले दिन 4 फरवरी 2026 को तीन संगीत सभाएं होंगी। शुरुआत विदुषी स्मिता मोकाशी इंदौर के गायन से होगी। इसके बाद प्रसिद्ध सितार वादक गुरु भरत नायक ग्वालियर द्वारा सितार वादन प्रस्तुत किया जाएगा। पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका विदुषी देवकी पंडित मुंबई के गायन की होगी। इसी अवसर पर माइंड स्केपिंग और श्रेणिक जैन पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

    दूसरे दिन 5 फरवरी 2026 को चार संगीत सभाएं आयोजित होंगी। पहली प्रस्तुति विदुषी गीतिका उमड़ेकर पुणे के गायन की होगी। इसके बाद प्रसिद्ध तबला वादक पं हीतेंद्र दीक्षित इंदौर द्वारा एकल तबला वादन प्रस्तुत किया जाएगा। अगली प्रस्तुति विदुषी संहिता नंदी कोलकाता के गायन की होगी। समारोह का समापन जे एस आर मधुकर वृंदावन के गायन से होगा।

  • Indore vehicle tax relief: इंदौर में वाहन चालकों को बड़ी राहत बकाया टैक्स और पेनाल्टी पर 90 प्रतिशत तक छूट

    Indore vehicle tax relief: इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में वाहन स्वामियों के लिए बड़ी राहत की खबर है जहां मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है इस योजना के तहत पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर बकाया मोटरयान कर और पेनाल्टी में 90 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है यह छूट 12 अगस्त 2025 की अधिसूचना के तहत लागू की गई है और वाहन चालकों को सीधे लाभ मिल रहा है

    इंदौर में योजना को लेकर परिवहन विभाग की अपील

    मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन वाहन स्वामियों के लिए है जिन पर लंबे समय से मोटरयान कर बकाया चल रहा है विभाग ने अपील की है कि सभी बकायादार वाहन स्वामी तय समय में इस योजना का लाभ लें और बकायादारों की सूची से नाम हटवाएं

    इंदौर की एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने कहा कि कई वाहन स्वामी इस योजना का लाभ लेना शुरू कर चुके हैं पुराने और अनुपयोगी वाहनों से छुटकारा पाने का यह अच्छा मौका है साथ ही स्क्रैपिंग के बाद नया वाहन खरीदने पर दोहरा फायदा भी मिलेगा

    31 मार्च 2026 तक मिलेगा छूट का लाभ

    परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार राज्य में पंजीकृत किसी भी प्रवर्ग और किसी भी आयु के वाहन यदि मध्य प्रदेश की अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से स्क्रैप कराए जाते हैं और 31 मार्च 2026 तक एकमुश्त भुगतान किया जाता है तो बकाया राशि पर 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी

    यदि किसी वाहन पर 50 हजार रुपये का बकाया है तो इस योजना के तहत केवल 5 हजार रुपये जमा करने होंगे शेष राशि माफ हो जाएगी इसके साथ ही स्क्रैपिंग के बाद मिले Certificate of Deposit के आधार पर नया वाहन खरीदने पर पंजीयन शुल्क और मोटरयान कर में भी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा

  • Ralamandal accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई तीन की मौके पर मौत एक गंभीर घायल

    Ralamandal accident: इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चौथी युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल है हादसे के बाद पूरे शहर में शोक का माहौल है

    रालामंडल में तड़के हुआ हादसा कार के उड़े परखच्चे

    यह हादसा रालामंडल क्षेत्र में सुबह करीब 5:15 बजे हुआ बताया जा रहा है तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए

    हादसे में कार सवार प्रेरणा बच्चन प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया गंभीर रूप से घायल अनुष्का को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    पुलिस जांच में जुटी ट्रक चालक फरार

    घटना की सूचना मिलते ही रालामंडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है

    पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार चालक को जल्द पकड़ा जा सके हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे हैं बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं

  • Indore Nagar Nigam: इंदौर में पेयजल सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, 3000 किलोमीटर पाइपलाइन का सर्वे और 6600 बोरिंग पर सख्त निगरानी

    Indore Nagar Nigam: इंदौर में नगर निगम ने शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भागीरथपुरा की दुखद घटना से सबक लेते हुए पूरे शहर में तीन हजार किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही छह हजार से अधिक सरकारी बोरिंग की जियो टैगिंग और क्लोरिनेशन का काम एक साथ चल रहा है। प्रशासन का साफ कहना है कि पेयजल की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर में करीब तीन हजार किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन फैली हुई है। इस पूरी लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के लीकेज को समय रहते ठीक किया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में मौजूद छह हजार से अधिक सरकारी बोरिंग से भी पेयजल की आपूर्ति होती है। इसी कारण हर बोरिंग पर जियो टैगिंग के साथ क्लोरीन डालने का काम तेज गति से किया जा रहा है।

    भागीरथपुरा की घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इन्हीं निर्देशों के तहत इंदौर में यह अभियान शुरू किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि भविष्य में किसी भी इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति न हो और नागरिकों का भरोसा बना रहे।

    ड्रेनेज और जलप्रदाय लाइनों की सघन निगरानी

    नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में पानी और ड्रेनेज की लाइनें एक दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसे में मामूली लीकेज भी बड़ा खतरा बन सकता है। इसी वजह से इस सर्वे में खास तौर पर उन स्थानों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां पानी और ड्रेनेज लाइनें पास पास हैं।

    उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा जैसे संवेदनशील इलाकों में निजी बोरिंग का भी क्लोरिनेशन कराया गया है। हर जोनल कार्यालय में नर्मदा परियोजना और पेयजल व्यवस्था के लिए अलग टीम बनाई गई है। ये टीमें पूरे शहर में लगातार निरीक्षण कर रही हैं ताकि कहीं भी गड़बड़ी न रह जाए।

    स्काडा सिस्टम से निगरानी और शिकायतों का त्वरित समाधान

    नगर निगम आयुक्त ने हाल ही में मूसाखेड़ी स्थित स्काडा सिस्टम और विजलपुर कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। यहां से पूरे शहर के जल वितरण की निगरानी की जाती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्मार्ट सिटी के तीन एक एक ऐप पर आने वाली पानी और ड्रेनेज से जुड़ी शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में किया जाए।

    निगम प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक सर्वे के बाद पूरे शहर में जलप्रदाय व्यवस्था और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। कहीं भी लीकेज या दूषित पानी की संभावना नहीं रहेगी और नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

  • Umang Singhar protest: इंदौर में गंदे पानी से 17 मौतें, भगीरथपुरा पहुंचते ही उमंग सिंघार और पुलिस में टकराव, 11 जनवरी को हल्ला बोल

    Umang Singhar protest: इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में गंदे पानी की सप्लाई का मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर और प्रदेश में हलचल मचा दी है। इसी दूषित पानी की वजह से इलाके में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप ले चुका है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

    गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों में डर और गुस्सा साफ नजर आ रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि लंबे समय से खराब पानी आ रहा था लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का दौरा और पुलिस से टकराव

    मामले की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ भगीरथपुरा पहुंचे। पीड़ितों से मिलने पहुंचे नेताओं को मौके पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    पुलिस द्वारा गाड़ी से उतरने से रोके जाने पर उमंग सिंघार नाराज नजर आए। उन्होंने मौके पर ही पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा और नेताओं को आगे जाने दिया गया।

    गंदे पानी की जांच और हल्ला बोल का ऐलान

    उमंग सिंघार ने इलाके की बस्तियों में पहुंचकर खुद गंदे पानी की जांच की। उन्होंने इसे वाटर ऑडिट बताया और इंदौर के लोगों से भी अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक और जल ऑडिट करने की अपील की। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए साफ पानी की जिम्मेदारी तय करने की बात कही।

    उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और इंदौर नगर निगम की भी आलोचना की और कहा कि शहर की सफाई और पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की कमी दिखाई दे रही है। इसी दौरान उन्होंने मौजूदा महापौर को पप्पी मेयर भी कहा।

    कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। यह न्याय यात्रा बड़ा हनुमान से राजवाड़ा तक पैदल निकाली जाएगी। इसमें इंदौर और आसपास के इलाकों से करीब 50000 लोगों को जुटाने की तैयारी है।

    READ ALSO: DAVV Students: इंदौर के डीएवीवी छात्रों की बड़ी सफलता, सेना के लिए मल्टी फ्रीक्वेंसी कामिकाजा ड्रोन तैयार

  • DAVV Students: इंदौर के डीएवीवी छात्रों की बड़ी सफलता, सेना के लिए मल्टी फ्रीक्वेंसी कामिकाजा ड्रोन तैयार

    इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने रक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीएवीवी के अमोघ द्विवेदी और पार्थ तिवारी ने ऐसा फ्रीक्वेंसी हापिंग कामिकाजा ड्रोन विकसित किया है जो दुश्मन की फ्रीक्वेंसी ब्लाकिंग के बावजूद अपना ऑपरेशन जारी रखता है। यह ड्रोन सेना के टास्क पर तैयार किया गया है और इसकी टेस्टिंग सफल रही है।

    ड्रोन तकनीक आज सुरक्षा और निगरानी में अहम भूमिका निभा रही है। इसी जरूरत को समझते हुए इंदौर के छात्रों ने यह नवाचार किया है। यह ड्रोन निगरानी सामग्री पहुंचाने और ग्रेनेड लॉन्च करने में सक्षम है। इससे रक्षा क्षेत्र में इसकी उपयोगिता और भरोसा दोनों बढ़ जाते हैं।

    ब्लाकिंग के बावजूद सक्रिय रहने की खास तकनीक

    डीएवीवी के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाजी संस्थान के विद्यार्थियों ने इस ड्रोन को फ्रीक्वेंसी हापिंग कामिकाजा ड्रोन नाम दिया है। आम तौर पर ड्रोन एक ही फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं। जब दुश्मन उस फ्रीक्वेंसी को ब्लाक कर देता है तो ड्रोन निष्क्रिय हो जाता है।

    इस कमी को दूर करने के लिए छात्रों ने मल्टी फ्रीक्वेंसी सिस्टम विकसित किया है। यह ड्रोन एक साथ कई फ्रीक्वेंसी पर काम करने में सक्षम है। इसी कारण यह कठिन परिस्थितियों में भी गिरता नहीं और अपना मिशन पूरा करता है।

    कामिकाजा ड्रोन ऐसे मिशन के लिए बनाए जाते हैं जिनमें लक्ष्य तक पहुंचना सबसे जरूरी होता है। इन्हें वापसी के लिए नहीं बल्कि मिशन को सफल बनाने के लिए डिजाइन किया जाता है। तकनीकी भाषा में इन्हें लाइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है।

    सेना के टास्क पर हुआ सफल अनुसंधान

    विद्यार्थियों के अनुसार वे पिछले दो वर्षों से ड्रोन टेक्नोलाजी पर अनुसंधान कर रहे थे। इसी दौरान सेना की एक तकनीकी टीम की ओर से उन्हें मल्टी फ्रीक्वेंसी ड्रोन विकसित करने का टास्क मिला।

    करीब डेढ़ साल की लगातार रिसर्च के बाद ड्रोन का प्रोटोटाइप तैयार किया गया। पहले इसकी टेस्टिंग प्रयोगशाला स्तर पर हुई। इसके बाद सेना के अधिकारियों के सामने इसका परीक्षण किया गया जो पूरी तरह सफल रहा।

    इस नवाचार को लेकर छात्रों ने पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है। इंदौर में हुए इस प्रयास को रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    read more:water news: इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत, सुरक्षित पेयजल न देने पर सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

  • Indore Kite Market: इंदौर का पतंगोत्सव बाजार तैयार, गुजरात राजस्थान की रंगीन पतंगें और बरेली की डोर से सजेगा आसमान

    Indore Kite Market: इंदौर में पतंगोत्सव को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है और शहर में पतंगों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इस साल इंदौर के आसमान में गुजरात और राजस्थान में बनी पतंगें उड़ेंगी जबकि डोर उत्तर प्रदेश के बरेली से मंगाई गई है। रानीपुरा और छावनी जैसे इलाकों में खरीदारी का माहौल साफ नजर आ रहा है और दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

    बाजार में बाहरी राज्यों की पतंगों की भरमार

    इस बार इंदौर में स्थानीय पतंगों के साथ अहमदाबाद सूरत वडोदरा जयपुर और जोधपुर में बनी पतंगें भी बाजार में पहुंची हैं। कागज और पन्नी दोनों तरह की पतंगें उपलब्ध हैं। कागज की जोधपुरी पतंग की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। पन्नी की पतंगें नए आकारों में आई हैं जिनमें मटका स्टार और रॉकेट शेप शामिल हैं।

    पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्टून कैरेक्टर और ऑपरेशन सिंदूर थीम भी लोगों को आकर्षित कर रही है। होलसेल के बाद अब रिटेल बाजार पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कागज की पतंग होलसेल में 3 रुपए से 50 रुपए तक और पन्नी की पतंग 1 रुपए 70 पैसे से 50 रुपए प्रति नग तक बिकी है। यहां से पतंगें प्रदेश के कई शहरों के साथ महू उज्जैन और देवास तक सप्लाई हो रही हैं।

    कारीगर घटे पर मांग बनी हुई

    इंदौर में सात से आठ महीने तक पतंग निर्माण का काम चलता है लेकिन मांग के मुकाबले उत्पादन कम रहता है। इसी कारण हर साल बड़ी संख्या में पतंगें बाहर से मंगानी पड़ती हैं। व्यापारियों के अनुसार काछी मोहल्ला में पहले 50 से अधिक कारीगर थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 5 से 8 रह गई है। नई पीढ़ी इस काम में रुचि नहीं ले रही है।

    फिलहाल काछी मोहल्ला में 10 से 12 दुकानें रानीपुरा में 3 हरिसिद्धि में 1 और छावनी में कुछ बड़ी दुकानें हैं जहां सालभर पतंगें मिलती हैं। त्योहारों पर थीम डेकोरेशन का चलन बढ़ने से दो इंच से पांच इंच तक की सजावटी पतंगों और छोटी फिरकियों की मांग भी बढ़ी है। बैटरी वाली ऑटोमैटिक चकरी बाजार में मौजूद है लेकिन महंगी होने के कारण लोग आज भी पारंपरिक चकरी को ही पसंद कर रहे हैं।

    read also:Khajrana Ganesh Temple Indore: खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महापर्व, सवा लाख तिल गुड़ लड्डुओं का भोग, तीन दिन चलेगा भक्ति का महासंगम