Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- Gwalior Mobile Blast News: ग्वालियर (प्रवाह टाइम्स)।
- यहाँ एक क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठे मरीज का मोबाइल अचानक फट गया।
- इस पूरी घटना का लाइव वीडियो क्लिनिक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सामने आया है।
- हालांकि मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Gwalior Mobile Blast News: ग्वालियर (प्रवाह टाइम्स)। शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास एक गजब की घटना सामने आई है। यहाँ एक क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठे मरीज का मोबाइल अचानक फट गया। यह हैरान करने वाली घटना 2 नवंबर 2026 की है।
क्लीनिक में मची भगदड़
मिली जानकारी के मुताबिक, मरीज डॉक्टर आशुतोष शर्मा से कंसल्टेशन लेने के लिए क्लिनिक आया था। वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तभी उसका फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। फोन फटते ही उसमें तेज आग की लपटें उठने लगीं और चारों तरफ धुआं फैल गया। इस अचानक हुई घटना से क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर बाहर की तरफ भागे।
स्टफ ने संभाली स्थिति
गनीमत यह रही कि क्लिनिक के स्टाफ ने तुरंत समझदारी दिखाई। स्टाफ ने बिना देर किए पानी डालकर जलते हुए मोबाइल की आग पर काबू पा लिया। इससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि इस खतरनाक हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।
ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं
इस पूरी घटना का लाइव वीडियो क्लिनिक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सामने आया है। हालांकि मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एक्सपर्ट्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि फोन में आखिर ऐसा क्या हुआ था। https://pravahtimes.com/states/madhyapradesh/mp

भूपेंद्र बिसेन Pravah Times के लेखक हैं। वे मध्य प्रदेश से जुड़ी स्थानीय खबरों और जनहित से जुड़े विषयों पर कंटेंट तैयार करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
