Alirajpur panchayat news: अनुकंपा नियुक्ति: दुर्गा परिहार को पंचायत सचिव पद पर मिली नियुक्ति

Alirajpur panchayat news:कलेक्टर नीतू माथुर के आदेशानुसार पात्रता के आधार पर कुमारी दुर्गा परिहार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश क्रमांक एफ/22/पं.-1/2017/124 (दिनांक 15 नवंबर 2017) तथा म.प्र. राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 154 (दिनांक 21 जून 2024) के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बटावदा, जनपद पंचायत जीरापुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय श्री चरणसिंह परिहार का 09 फरवरी 2019 को सेवा काल के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात उनकी पुत्री कुमारी दुर्गा परिहार को अन्य पिछड़ा वर्ग (प्रवर्ग) के अंतर्गत पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

आदेशानुसार, आवश्यक एवं अनिवार्य अर्हताएं पूर्ण करने की शर्त पर, आगामी आदेश तक कुमारी दुर्गा परिहार को ग्राम पंचायत गड़ात, जनपद पंचायत अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन प्रभावशील रहेगी।

बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *