Category: Alirajpur News

  • 25 मार्च को खुलने जा रहा है रोजगार का बड़ा दरवाजा! आलीराजपुर में लगेगा ऐसा मेला जहां नौकरी खुद आएगी आपके पास

    Alirajpur Youth Sangam Fair 2026| आलीराजपुर के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बेरोजगारी से जूझ रहे हजारों युवक युवतियों के लिए अब मौका खुद चलकर उनके शहर में आने वाला है। 25 मार्च 2026 को आलीराजपुर में एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है जो कई युवाओं की जिंदगी बदल सकता है। इस दिन सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक दिवसीय युवा संगम मेला लगाया जाएगा जहां सीधे कंपनियां पहुंचकर युवाओं को नौकरी देने वाली हैं।

    आलीराजपुर में पहली बार ऐसा मौका जब कंपनियां खुद करेंगी चयन

    आलीराजपुर (Alirajpur Youth Sangam Fair 2026)जिले में आयोजित होने वाला यह युवा संगम मेला सिर्फ एक सामान्य आयोजन नहीं है बल्कि यह युवाओं के लिए करियर की नई शुरुआत बन सकता है। इस मेले में निजी क्षेत्र की तीन अलग अलग कंपनियां शामिल होंगी जो मौके पर ही युवाओं का चयन करेंगी।

    इसका मतलब साफ है कि अब नौकरी के लिए बड़े शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आलीराजपुर में ही कंपनियां इंटरव्यू लेंगी और योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार का अवसर दे सकती हैं।

    स्वरोजगार से लेकर प्रशिक्षुता तक हर विकल्प मिलेगा

    इस मेले की खास बात यह है कि यहां सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि स्वरोजगार और प्रशिक्षुता के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। यानी जो युवा खुद का काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें भी यहां सही मार्गदर्शन और अवसर मिल सकता है।

    आलीराजपुर के ऐसे युवा जो अभी तक दिशा की तलाश में थे उनके लिए यह मेला किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। यहां उनके कौशल के अनुसार विकल्प मिलेंगे जिससे वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

    आईटीआई परिसर बनेगा रोजगार का केंद्र

    25 मार्च को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आलीराजपुर का परिसर पूरी तरह रोजगार के माहौल में बदल जाएगा। यहां सुबह से ही युवाओं की भीड़ देखने को मिल सकती है क्योंकि यह मौका हर किसी के लिए अहम है।

    संस्था के प्राचार्य ने भी जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में जरूर शामिल हों। उनका कहना है कि यह आयोजन युवाओं को उनके कौशल के अनुसार सही दिशा देने के लिए किया जा रहा है। Alirajpur Youth Sangam Fair 2026

    आलीराजपुर के युवाओं के लिए क्यों खास है यह आयोजन

    आलीराजपुर (Alirajpur Youth Sangam Fair 2026)जैसे जिले में जहां रोजगार के अवसर सीमित होते हैं वहां इस तरह का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यह मेला न सिर्फ नौकरी दिलाने का माध्यम बनेगा बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।

    जो युवा लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

  • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, नशे में ड्राइविंग और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के आदेश

    Alirajpur Today News: अलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मार्च माह की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने यातायात एवं पुलिस की संयुक्त टीम को निर्देश दिए कि रात के समय वाहनों की सघन जांच की जाए ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।

    कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा को निर्देश दिए कि जिले के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों की नियमित जांच कर चालान बनाए जाएं और वाहनों की फिटनेस भी जांची जाए। Alirajpur Today News

    उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को शहर में अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करने तथा हटाए गए स्थानों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि दोबारा अतिक्रमण हो सके। साथ ही हाट बाजार के लिए उचित स्थान चिन्हित कर उन्हें व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। Alirajpur Today News

    कलेक्टर ने यातायात पुलिस को नेशनल हाईवे और टोल नाकों के आसपास हेलमेट की सघन जांच करने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टोल मार्गों के पास हेलमेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हाट बाजार के दिनों में शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन करने को भी कहा गया। एमपीआरडीसी अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। Alirajpur Today News

    बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को राहवीर योजना के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाना है। योजना के तहत घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

    बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेंद्र बघेल, एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री भावेल, नगर पालिका सीएमओ, आरटीओ अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Alirajpur Today News

  • जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक

    Alirajpur District News: अलीराजपुर, 09 मार्च 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने की।

    बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए जिला जनगणना प्रभारी सिद्धार्थ गोयल ने जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय और तहसील स्तर पर चार्ज के अनुसार फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की जाए। साथ ही प्रत्येक चार्ज स्तर पर प्रगणक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मकान सूचीकरण के लिए चार्ज स्तर पर जनगणना भवन संख्या अस्थायी रूप से अंकित करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मनोज गरवाल, जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती तारिणी जौहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Alirajpur agriculture news: अलीराजपुर में 11 से 12 मार्च तक लगेगा बड़ा कृषि विज्ञान मेला, किसानों को मिलेंगी आधुनिक खेती की जानकारी

    Alirajpur agriculture news: अलीराजपुर कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीन योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 11 और 12 मार्च को कृषि उपज मंडी समिति आलीराजपुर परिसर में आयोजित होगा।

    जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कृषि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशुपालन विभाग, जिला अग्रणी बैंक, जिला आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग तथा जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सहित अन्य कृषि से जुड़े विभाग भाग लेंगे।

    मेले के दौरान विभागों द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां उन्हें खेती से संबंधित नई जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत किस्म के बीज, फसल विविधीकरण, मिलेट्स एवं तिलहन उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण तथा प्राकृतिक और जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

    जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस कृषि विज्ञान मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, जिससे कृषि उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।

    गर्मी से पहले एक्शन में कलेक्टर नीतू माथुर, पेयजल व्यवस्था और जल योजनाओं की की बड़ी समीक्षा

  • गर्मी से पहले एक्शन में कलेक्टर नीतू माथुर, पेयजल व्यवस्था और जल योजनाओं की की बड़ी समीक्षा

    Alirajpur news| अलीराजपुर जिले में आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में पेयजल की उपलब्धता, नलजल योजना, जल जीवन मिशन तथा जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस आर मेडा, मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह तथा नगर पालिका और नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। (Alirajpur news)

    जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 539 ग्रामों की 7 लाख 74 हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आलीराजपुर ग्रामीण समूह जल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटैक वेल के कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और एजेंसियों से सख्ती के साथ कार्य कराया जाए।

    बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में संचालित पेयजल व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 16 हजार 842 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं जिनमें से 16 हजार 583 हैंडपंप वर्तमान में चालू हैं और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।

    जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 158 नलजल योजनाओं में से 120 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं जबकि 38 योजनाएं प्रगति पर हैं। (Alirajpur news) प्रगतिरत योजनाओं में अधिकांश कार्य 85 से 99 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही 104 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जा चुकी हैं। जिले के 1 लाख 38 हजार 101 परिवारों में से अब तक 58 हजार 373 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

    कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में भी पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी नगर पालिका और नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में शहरों में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से बनी रहे और किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। (Alirajpur news)

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। साथ ही जनपद पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। कलेक्र ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में हैंडपंप खराब हो जाए तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए और पेयजल के वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध रखे जाएं ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। (Alirajpur news)

  • Bhagoria festival 2026: भगोरिया आदिवासी भाई-बहनों का लोकप्रिय पर्व है: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

    अलीराजपुर आदिवासी अंचल का लोकप्रिय भगोरिया पर्व आज आलीराजपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भगोरिया आदिवासी भाई-बहनों का प्रकृति प्रेम प्रकट करने वाला प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व रबी फसल की कटाई के बाद होली से पूर्व मनाया जाता है और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

    कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान तथा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा जननायकों को उचित सम्मान दिलाया जा रहा है।

    भगोरिया के अंतिम दिन जनप्रतिनिधियों ने मांदल की थाप पर आदिवासी समाज के साथ पारंपरिक नृत्य कर उत्सव की खुशियों में सहभागिता की। रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोकनृत्य ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत रूप दे दिया।

  • Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, आजाद कुटिया में किया नमन

    Alirajpur News: अलीराजपुर  प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद कुटिया पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने आजाद कुटिया में स्थित पुस्तकालय भी देखा।

    इसके बाद प्रभारी कलेक्टर ने अनुविभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR कार्यों में तेजी लाई जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।

    श्री चौहान ने अधिक से अधिक हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित कर समय पर निराकरण करने पर जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। बैठक में एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्री जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • छकतला भगोरिया में कलेक्टर नीतू माथुर और एसपी रघुवंश सिंह हुए शामिल, जनजातीय नृत्य दलों संग थिरके

    Bhagoria festival Alirajpur: अलीराजपुर जिले के छकतला में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव में कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पारंपरिक साफा धारण किया और तीर-कमान के साथ जनजातीय संस्कृति का सम्मान किया।

    उत्सव के दौरान उन्होंने मेले में सजी दुकानों और झूलों का अवलोकन किया। मांदल और ढोल की थाप पर रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों के साथ नृत्य करते हुए अधिकारियों ने भी लोकसंस्कृति का आनंद लिया। संस्कृति विभाग के दलों द्वारा धार के भील नृत्य, छिंदवाड़ा के भारिया नृत्य और हरदा के कोरकू नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

    कलेक्टर नीतू माथुर ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं बल्कि जनजातीय समाज की पहचान है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नृत्य दलों के साथ थिरककर उत्सव की खुशियों में सहभागिता की।

  • Holika Dahan 2026 Alirajpur : पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर होलिका दहन करें: कलेक्टर श्रीमती माथुर

    Alirajpur, 28 फरवरी 2026। कलेक्टर नीतू माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस वर्ष होली का पर्व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाया जाए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर उपलों एवं गौकाष्ठ का उपयोग किया जाए, जिससे वनों की कटाई पर रोक लगे और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

    कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराया जाएगा। पंचायत स्तर पर जिला मुख्यालयों एवं अन्य स्थानों पर तहसील व नगरीय निकायों के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था रहेगी।

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि सार्वजनिक होलिका दहन में गौकाष्ठ का उपयोग करने वाली संस्थाओं एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    कलेक्टर ने नागरिकों से प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, पानी की बचत करने, पशु-पक्षियों को रंगों से दूर रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

  • Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद नगर की वीरभूमि पर मुख्यमंत्री का नमन, 95वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

    Alirajpur News अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आजाद स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर नमन किया और “आजाद पार्क” विकसित करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रतीक है। संस्कृति विभाग के माध्यम से इस स्थल को आकर्षक और प्रेरणादायी रूप दिया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी आजाद के जीवन और बलिदान से प्रेरणा ले सके।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 171.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीण सड़कों के निर्माण की घोषणा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल का विकास और वीरों की विरासत का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।