HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

फसल में बीमारी की आसानी से पहचान करेगा यह मुफ़्त एआई ऐप, पढिए पूरी जानकारी

Published:

Follow us:

Farmer AI App
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • किसानों के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोटा के वैज्ञानिकों ने ऐसी स्वदेशी AI तकनीक विकसित किया एआई ऐप / Farmer AI App
  • Farmer AI App | खेती में सबसे बड़ी चुनौती फसल में लगने वाली बीमारियों की समय पर पहचान है।
  • पत्तागोभी में सफलता मिलने के बाद अब वैज्ञानिक टमाटर, मिर्च, आलू, लौकी, शिमला मिर्च, गेहूं और सरसों जैसी कई अन्य फसलों की बीमारियों का डेटा तैयार कर रहे हैं।
  • इससे किसानों को फसल की बीमारी की सही और समय पर जानकारी मिलेगी, अनावश्यक कीटनाशकों का उपयोग कम होगा, खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

किसानों के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोटा के वैज्ञानिकों ने ऐसी स्वदेशी AI तकनीक विकसित किया एआई ऐप / Farmer AI App

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Farmer AI App | खेती में सबसे बड़ी चुनौती फसल में लगने वाली बीमारियों की समय पर पहचान है। अक्सर किसानों को पौधों में रोग के लक्षण दिखने पर भी सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे फसल को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। लेकिन अब तकनीक इस समस्या का समाधान लेकर आई है। एक मुफ़्त एआई ऐप की मदद से किसान अपनी फसल में होने वाली बीमारी की पहचान चुटकियों में कर सकेंगे।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोटा के वैज्ञानिकों ने ऐसी स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक विकसित की है, जो सिर्फ मोबाइल से खींची गई एक फोटो के आधार पर कुछ ही सेकंड में फसल की बीमारी पहचान लेगी और उसके इलाज की पूरी जानकारी भी देगी।

आइए जानते हैं यह ऐप (Farmer AI App) कैसे काम करता है और किसानों के लिए यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है…

बिना इंटरनेट के तेजी से काम करेगा यह ऐप

बता दें कि, IIIT कोटा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कच्छावा और उनकी टीम ने किसानों के लिए LS-CNN (Light Separable Convolutional Neural Network) पर आधारित एक हल्का और तेज AI मॉडल विकसित किया है। Farmer AI App

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह साधारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी आसानी से काम करता है। कई परिस्थितियों में यह बिना इंटरनेट के भी फसल की बीमारी की पहचान करने में सक्षम है। इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

किसानों की परेशानी से शुरू हुई रिसर्च

इस तकनीक की शुरुआत किसी प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के खेतों से हुई। डॉ. राजेंद्र कच्छावा जब कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, दीगोद और भीलवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पत्तागोभी और अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसान फसल की बीमारी पहचानने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। Farmer AI App

सही जानकारी नहीं होने के कारण किसान अनुमान के आधार पर महंगे कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे थे। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा था और मिट्टी की गुणवत्ता के साथ-साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसका स्थायी समाधान खोजने का फैसला किया।

1600 से ज्यादा तस्वीरों पर तैयार हुआ AI मॉडल

इस Farmer AI App मॉडल को तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों ने 27 से अधिक खेतों का दौरा किया। अलग-अलग मौसम, मिट्टी और जलवायु वाले क्षेत्रों से 1600 से ज्यादा स्वस्थ और संक्रमित पत्तियों की तस्वीरें एकत्र की गईं।

कृषि वैज्ञानिकों की मदद से इन तस्वीरों का अध्ययन किया गया और फिर इन्हीं आंकड़ों के आधार पर AI मॉडल को प्रशिक्षित किया गया। लंबे समय तक परीक्षण के बाद यह तकनीक अब करीब 95 प्रतिशत तक सटीक परिणाम देने में सफल रही है।

सिर्फ एक फोटो से पता चलेगी बीमारी

इस तकनीक का उपयोग करना बेहद आसान है। किसान को केवल अपनी फसल की संदिग्ध पत्ती की फोटो मोबाइल ऐप से खींचकर अपलोड करनी होगी। इसके बाद AI पत्ती के रंग, आकार, धब्बों, बनावट और पैटर्न का विश्लेषण करेगा। Farmer AI App

कुछ ही सेकंड में यह बता देगा कि फसल को कौन-सी बीमारी हुई है. इसके साथ ही ऐप बीमारी का कारण, सही दवा, दवा की मात्रा, छिड़काव का तरीका और आगे फसल की देखभाल के बारे में भी पूरी जानकारी देगा। ऐप में बीमारी का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा, जिससे किसान भविष्य में भी उसे देख सकेंगे।

फिलहाल पत्तागोभी की सात बीमारियों की पहचान

Farmer AI App अभी यह तकनीक पत्तागोभी की फसल के लिए तैयार की गई है। यह अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट, ब्लैक रॉट, डाउनी मिल्ड्यू, बैक्टीरियल सॉफ्ट रॉट, फ्यूजेरियम येलो, बैक्टीरियल लीफ स्पॉट और क्लब रूट जैसी सात प्रमुख बीमारियों की पहचान कर सकती है। साथ ही यह यह भी बता सकती है कि पत्ती पूरी तरह स्वस्थ है या नहीं।

भविष्य में ड्रोन भी करेगा मदद

वैज्ञानिक इस तकनीक को और आधुनिक बनाने पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में इसे ड्रोन से जोड़ा जाएगा। ड्रोन पूरे खेत की तस्वीरें लेकर Farmer AI App को भेजेगा, जिसके बाद AI बताएगा कि खेत के किस हिस्से में बीमारी फैली हुई है। इससे केवल संक्रमित हिस्से में ही दवा का छिड़काव किया जाएगा। इससे कीटनाशकों की खपत कम होगी, किसानों का खर्च घटेगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।

पूरी तरह मुफ्त मिलेगा ऐप

तकनीक का उद्देश्य किसानों की मदद करना है, न कि इससे कमाई करना. इसलिए एंड्रॉयड ऐप किसानों को पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल ऐप अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। भविष्य में इसे iPhone यानी iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराने की योजना है।  Farmer AI App

अब कई दूसरी फसलों पर भी होगा काम

पत्तागोभी में सफलता मिलने के बाद अब वैज्ञानिक टमाटर, मिर्च, आलू, लौकी, शिमला मिर्च, गेहूं और सरसों जैसी कई अन्य फसलों की बीमारियों का डेटा तैयार कर रहे हैं। आने वाले समय में इस तकनीक को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) से भी जोड़ा जाएगा, ताकि किसान सीधे कृषि विशेषज्ञों से सलाह ले सकें। Farmer AI App

किसानों की भाषा में देगा जानकारी

इस ऐप को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि कम पढ़े-लिखे किसान भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इसमें कठिन वैज्ञानिक शब्दों की जगह आसान और स्थानीय भाषा का उपयोग किया जाएगा। भविष्य में यह ऐप हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। Farmer AI App

दुनिया में मिली नई पहचान

IIIT कोटा की इस रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता मिली है। यह शोध दुनिया की प्रतिष्ठित रिसर्च पत्रिका Springer Nature में प्रकाशित हुआ है। नीदरलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल समिट में विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहां वे भारतीय AI तकनीक और कृषि क्षेत्र में हुए इस नवाचार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। Farmer AI App

AI तकनीक से किसानों को मिलेगी जानकारी

IIIT कोटा की यह नई Farmer AI App तकनीक भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे किसानों को फसल की बीमारी की सही और समय पर जानकारी मिलेगी, अनावश्यक कीटनाशकों का उपयोग कम होगा, खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऐसी तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभदायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

यह भी पढ़िए..पारम्परिक तरीकों से खेती करके 40% तक बढ़ा सकते हैं पैदावार, आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

मिनी स्प्रिंकलर से करें गेहूं और आलू की सिंचाई, किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ, जानिए..

आलू की खेती करने वाले किसान भूलकर भी ना करें यह गलती, जानिए झुलसा रोग से बचाव के उपाय..

चने की फसल में अभी से रखें इन बातों का ध्यान, छोटी-छोटी गलतियां सुधार लीं तो बढेगी पैदावार

👉👉मध्य प्रदेश में खाद बुकिंग को लेकर किसानों के काम की जानकारी, ई-टोकन से पहले समझें ये नियम

किसान एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।