HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी में ‘संजय दत्त’ गिरफ्तार

Published:

Follow us:

इंदौर क्राइम ब्रांच
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
  • पुलिस ने निरंजनपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल उर्फ संजय दत्त बुंदेला को गिरफ्तार किया है।
  • मन्नू के पास मिली ड्रग्स की कीमत बाजार में करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
  • आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जनवरी 2026 से अब तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 86 केस दर्ज किए हैं।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

इंदौर (प्रवाह टाइम्स)। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने निरंजनपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल उर्फ संजय दत्त बुंदेला को गिरफ्तार किया है। विशाल विजय नगर स्थित विंध्येश्वरी ट्रैवल्स में काम करता था और केवल नौवीं कक्षा तक पढ़ा है।

पूछताछ में खुला आरोपी का नाम

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने 4 नवंबर को मनोज उर्फ मन्नू वर्मा को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। मन्नू के पास मिली ड्रग्स की कीमत बाजार में करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने विशाल का नाम लिया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। अब इस पूरे केस में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के साथ धारा 8/29 भी जोड़ दी गई है।

पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड

विशाल का रिकॉर्ड पहले से ही काफी दागदार रहा है। उस पर लसूड़िया थाने में साल 2022 और परदेशीपुरा थाने में साल 2023 में मारपीट, लूट और अड़ीबाजी के केस दर्ज हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस उसके मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि विशाल से पूछताछ के बाद शहर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का पता चल सकेगा।

लगातार चल रहा है पुलिस का एक्शन

इंदौर क्राइम ब्रांच का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जनवरी 2026 से अब तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 86 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 191 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 4.41 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।