Tag: Indore News

  • Indore News: इंदौर में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी रहेंगे सम्मिलित

    Indore News: आज यानी 16 मई  2025 शाम 4:00 इंदौर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, यह यात्रा बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भी शामिल रहेंगे।

    तिरंगा यात्रा का उद्देश्य

    इंदौर में निकलने जा रही  तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति का प्रचार (फैलाना) एवं भारतीय नो जवानों द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय नौजवानों की वीरता को सलाम करना है।

    इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ इंदौर के बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। यह यात्रा करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी होगी। इस यात्रा के दौरान आने वाले रोड को देशभक्ति के अलग-अलग रंगों से सजाया जाएगा।

    यात्रा के दौरान समाजों से मिला समर्थन

    इस डेढ़ किलोमीटर की यात्रा के दौरान स्वागत समारोह के लिए डेढ़ किलोमीटर की लंबी यात्रा में 200 से अधिक मंच लगाए जाने की तैयारी की जा रही है, परंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंच न लगाने का विनम्र आग्रह किया गया है।

    यह भी पड़े –गांधीनगर से इस स्टेशन तक चलेगी इंदौर मेट्रो, मात्र इतना होगा किराया, मोदी जी दिखाएंगे हरी झंडी

    18 मई को निकाली जाएगी महू में तिरंगा यात्रा

    महू में सुबह 10:00 बजे 18 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों को उनकी वीरता के लिए सलाम करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही रहेगा कि भारतीय जवानों का मनोबल बढ़ाना।

  • इंदौर News: गांधीनगर से इस स्टेशन तक चलेगी इंदौर मेट्रो, मात्र इतना होगा किराया, मोदी जी दिखाएंगे हरी झंडी

    Indore News: इंदौर शहर में इंदौर मेट्रो को प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चलाने के लिए MP Metro Rail Corporation ने अपनी तैयारी जोरो सोरों से करदी है। कहां यह जा रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल रूप से 20 मई 2025 को शामिल हो सकते हैं एवं इसके साथ मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।

    गांधीनगर से इस स्टेशन चलेगी मेट्रो

    मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सूचना के अनुसार इंदौर मेट्रो Priority Corridor गांधीनगर स्टेशन से लेकर स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। इंदौर मेट्रो दोनों तरफ से चलाई जाएगी यानी एक ट्रेन गांधीनगर से स्टार्ट होगी तो एक ट्रेन उसके साथ स्टेशन नंबर 3 से स्टार्ट होगी। एक ट्रेन 25 फेरे लगाएगी यानी दोनों ट्रेन मिलाकर कुल 1 दिन में 50 फेरे लगाएगी।

    पहले सप्ताह में होगी निशुल्क यात्रा

    कमर्शियल रन के दौरान प्रचार प्रसार एवं अट्रैक्टिव करने के लिए। पहले दूसरे एवं तीसरे महीने यानी 3 महीने यात्रियों की टिकट पर कुछ प्रतिशत छूट रहेगी।

    पहले सप्ताह में यात्रियों को 100% टिकट पर छूट मिल जाएगी यानी यात्री निशुल्क एक सप्ताह तक यात्रा कर सकते हैं। दूसरे सप्ताह के दौरान टिकट पर 70% की छूट मिलेगी। तीसरे सप्ताह के दौरान टिकट पर 50% की छूट मिलेगी। छोटी सप्ताह से लगाकर 3 महीने तक टिकट पर 25% की छूट रहेगी।

    इस समय से प्रारंभ होगी इंदौर मेट्रो

    इंदौर मेट्रो सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हो जाएगी जो की शाम के 8:00 तक चलेगी। इंदौर मेट्रो कुल 1 दिन में 12 घंटे चलेगी, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल में इंदौर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस समय को बढ़ाया है या घटाया जा सकता है।

    मात्र इतना होगा किराया

    इंदौर मेट्रो ट्रेन के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा इसका किराया 5 जोन में विभाजित किया गया है। 28 मेट्रो स्टेशन इन 5 जोन के तहत आने वाले, मेट्रो रेल कारपोरेशन के द्वारा न्यूनतम किराया करीब ₹20 रखा गया है एवं अधिकतम किराया ₹80 रखा गया है। जहां से अभी इंदौर मेट्रो प्रारंभ होगी गांधीनगर से लेकर सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक यहां का किराया ₹20 से लेकर ₹30 तक रहेगा।

  • Indore News: लगातार हो रही इंदौर शहर में हरियाली कम इतने प्रतिशत बची हरियाली, पिछले 5 सालों में ढाई लाख पेड़ का टूटा रिकॉर्ड

    Indore News: भारत की सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में लगातार हरियाली कम होती जा रही है, इंदौर शहर में सिर्फ अब 9% ही हरियाली बची है, पिछले 5 सालों के आंकड़े दंग करने वाले हैं, इंदौर शहर में पिछले 5 सालों में ढाई लाख से अधिक पेड़ कट चुके हैं। इंदौर शहर में पुणे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2000 पेड़ हटाने की तैयारी में है।

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इंदौर

    इंदौर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एमओजी लाइन पर करीबन 2000 पेड़ काटे जाएंगे। अगर हरियाली की बात करें तो इंदौर शहर में पहले से ही 9% हरियाली बची हुई है। आईआईटी के रिसर्च के द्वारा यह बताया गया है कि अगर इंदौर ऐसे ही पेड़ कटते रहे तो शहर का हाल 20 साल में आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।

    शहर में हो रहे हैं विकास के कार्य

    इंदौर शहर में 35 किलोमीटर के हिस्से में लगभग मेट्रो एवं बाईपास और ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इनके लिए भी शहर में कई पेड़ काटे जाएंगे इससे कई हजारों पक्षियों का बसेरा उजड़ने वाला है।

    स्मार्ट सिटी कंपनी के मुताबिक

    स्मार्ट सिटी कंपनी के मुताबिक अगर 2000 पेड़ कटते हैं तो उसमें से करीब 1000 पेड़ ही ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं। क्योंकि कई पेड़ों का आकार बड़ा होता है एवं कई पेड़ ट्रांसप्लांट करने की स्थिति में नहीं होते इस कारण से 2000 पेड़ में से करीब 1000 पेड़ ही ट्रांसप्लांट किए जा सकेंगे।

    25 साल पहले इंदौर की सड़क पर थी हरियाली

    आईआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2000 में इंदौर की सड़कों पर हरियाली छाई रहती थी। उसके बाद लगातार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर में कई लाख पेड़ काट दिए गए हैं। इंदौर की सड़कों पर पहले नीम और बरगद के पेड़ थे ।