HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

[published_date_time]

Follow us:

🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है.
  • कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शख्स राहुल गांधी के सामने पीएम मोदी की मिमिक्री करता दिख रहा है और राहुल गांधी इसे एंजॉय करते दिख रहे हैं.
  • इसी वीडियो को री-पोस्ट करते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है.
  • मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है. कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शख्स राहुल गांधी के सामने पीएम मोदी की मिमिक्री करता दिख रहा है और राहुल गांधी इसे एंजॉय करते दिख रहे हैं. इसी वीडियो को री-पोस्ट करते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है.

किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बन गई है इसी के चलते वो हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं. उन्होंने आगे लिखा- RIP.  ये मिमिक्री वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया.

क्या बोलीं स्मृति ईरानी 
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वीडियो को रि-पोस्ट करते हुए लिखा, “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.” इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं हैं बल्कि ट्रोल्स के नेता हैं. देश के शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच पर पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान हुआ है.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अक्सर राहुल गांधी ऐसा करते हैं. अगर छात्रों का आयोजन था तो उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी. उनसे सवाल और जवाब कर सकते थे, लेकिन इस तरह पीएम मोदी की मिमिक्री करना और एक बुजुर्ग महिला का अपमान किया जाना गलत है.

Live Updates

September 20, 2026 #

C

CC

September 20, 2026 #

क्या बोलीं स्मृति ईरानी

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अक्सर राहुल गांधी ऐसा करते हैं. अगर छात्रों का आयोजन था तो उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी. उनसे सवाल और जवाब कर सकते थे, लेकिन इस तरह पीएम मोदी की मिमिक्री करना और एक बुजुर्ग महिला का अपमान किया जाना गलत है.

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।