HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

इंदौर के गरबा पंडाल में क्यों भिड़े युवक-युवतियां? वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उठाया कदम

Published:

Follow us:

Indore Garba News
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Indore Garba News: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं के सम्मान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
  • साउथ तुकोगंज के एक गरबा पंडाल में आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करने पर युवक-युवतियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
  • वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान में जुटी पुलिस
  • तुकोगंज पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Indore Garba News: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं के सम्मान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। साउथ तुकोगंज के एक गरबा पंडाल में आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करने पर युवक-युवतियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Indore Garba News

आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध से बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, गरबा पंडाल में महिलाओं पर कथित तौर पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद युवक-युवतियों के बीच धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे। Indore Garba News

वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुकोगंज पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर झड़प में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। Indore Garba News

आयोजकों को भी दी गई चेतावनी

गरबा पंडाल में हुए विवाद के बाद पुलिस ने आयोजनकर्ताओं को भी चेतावनी दी है। इस घटना ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले से जुड़े लोगों की पहचान और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। Indore Garba News

JOIN WHATSAPP

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play