আবহাওয়া পশ্চিমবঙ্গ ভারত চাকরি রাশিফল আইপিএল আধ্যাত্মিক টাকা পয়সা স্বাস্থ্য লাইফস্টাইল মিউচুয়াল ফান্ড ব্যবসা অন্যান্য শেয়ার বাজার টিভি সিরিয়াল

Rani Sarai Indore: रानी सराय बचाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार इंदौर के ग्रीन जोन पर मंडराया खतरा

By Chayan__09

Published on: January 10, 2026

Follow Us

---Advertisement---

Rani Sarai Indore:इंदौर के मध्य क्षेत्र में स्थित रानी सराय को बचाने के लिए शहरवासी और कई संगठन सड़कों पर उतर आए हैं रीगल क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए काटे जाने वाले पेड़ों और पक्षियों के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी है और आज यह आंदोलन दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है

मेट्रो स्टेशन से खतरे में ग्रीन जोन और पक्षियों का बसेरा

रानी सराय परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए यहां लगे 200 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है इससे हजारों पक्षियों का आवास खत्म हो जाएगा यह क्षेत्र इंदौर के मध्य का प्रमुख ग्रीन जोन माना जाता है जो पूरे इलाके को प्राकृतिक रूप से संतुलित रखता है

धरने में जनहित पार्टी और पर्यावरणप्रेमी मंच की अगुवाई में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हो रहे हैं लोग दिन रात परिसर में डटे हुए हैं और पेड़ों की कटाई रोकने की मांग कर रहे हैं

जनहित पार्टी का अभियान और शहर में जन जागरण

जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि रानी सराय परिसर में मौजूद 225 पेड़ों की पूरी जानकारी एकत्र की गई है जिसमें उनकी प्रजाति और आकार का विवरण शामिल है इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलकर मेट्रो स्टेशन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का आग्रह किया गया

1 जनवरी 2026 से कार्यकर्ता कड़ी ठंड में भी परिसर में ही रुककर धरना दे रहे हैं भोजन और रात्रि विश्राम भी वहीं किया जा रहा है इस आंदोलन में पर्यावरणप्रेमी मंच के साथ साथ अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पीयूष जोशी भी धरना स्थल पर पहुंचे और इस आंदोलन को शहर हित का बताया

read also: Indore vehicle tax relief: इंदौर में वाहन चालकों को बड़ी राहत बकाया टैक्स और पेनाल्टी पर 90 प्रतिशत तक छूट

,

পড়তে ভুলবেন না

PM किसान सम्मान निधि घोटाला: राजस्थान में 440 करोड़ की गड़बड़ी से मचा हड़कंप

सरसों बेचने वालों के लिए बड़ा मौका या बड़ा जाल… 23 मार्च से शुरू हुई योजना में एक गलती और पैसा खत्म

कम जमीन और कम खर्च में होगी तगड़ी कमाई, इस स्मार्ट खेती फार्मूले ने बदल दी आमदनी की पूरी कहानी, जानिए कैसे एक ही खेत से खुलेंगे कई कमाई के रास्ते

CM मोहन यादव हुए इमोशनल जब बच्चों ने बनाया उनका स्केच… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

तूफानी बारिश और ओलों ने छीनी किसानों की मुस्कान अब बड़वानी में शुरू हुआ बड़ा सर्वे ऑपरेशन जानिए कब मिलेगा मुआवजा

25 मार्च को खुलने जा रहा है रोजगार का बड़ा दरवाजा! आलीराजपुर में लगेगा ऐसा मेला जहां नौकरी खुद आएगी आपके पास

Leave a Comment