Dhanora Barwani news: बड़वानी के धनोरा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Dhanora Barwani news: बड़वानी, कलेक्टर जयति सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम धनोरा, तहसील बड़वानी में अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आकस्मिक जांच की गई। यह कार्रवाई खनिज विभाग बड़वानी द्वारा की गई।

जांच के दौरान 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर कलेक्टरेट कार्यालय परिसर बड़वानी की सुरक्षा में खड़ा किया गया है।

इस संबंध में कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहने की जानकारी दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *