Category: Alirajpur News

  • ITI Alirajpur news: 19 फरवरी को उदयगढ़ में लगेगा युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    ITI Alirajpur news:  अलीराजपुर, 13 फरवरी 2026: जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अलीराजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

    रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित होगा। मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी, जो योग्य युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

    आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा आजीविका मिशन उदयगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 7067910917 और 9755883911 जारी किए गए हैं।

  • Census 2027 को लेकर अलीराजपुर में हाई लेवल मीटिंग, पहली बार Self Enumeration का विकल्प

    अलीराजपुर, 12 फरवरी 2026। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना को पूर्णतः डिजिटल मोड में संपादित किए जाने संबंधी व्यवस्थाओं और समन्वय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    संयुक्त कलेक्टर श्री गरवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति हो सके।

    जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी श्री सिद्धार्थ गोयल ने जनगणना प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। आंकड़ों का संकलन स्व गणना पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा जिससे डेटा की शुद्धता और त्वरित संकलन सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली के संबंध में भी जानकारी दी।

    बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। इसका प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस बार नागरिकों को स्व गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    संयुक्त कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मास्टर ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची का डिजिटल संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए और प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध रूप से आयोजित किए जाएं। बैठक में समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • Mission Vatsalya Alirajpur: अलीराजपुर में मिशन वात्सल्य पर कार्यशाला, बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग शुरू

    Mission Vatsalya Alirajpur: जिले में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जोखिमग्रस्त क्षेत्रों में निवासरत बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और संवेदनशील परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर संरक्षण और शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

    कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री मोनिका बघेल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी देते हुए कहा कि जोखिमग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।

    कार्यशाला में तकनीकी संस्था के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वल्नरेबिलिटी मैपिंग का कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशों के अनुसार डेटा संकलन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक संचालक सुश्री अंजली चौधरी ने मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में सामूहिक और संवेदनशील दृष्टिकोण आवश्यक है।

    कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आईसीपीएस स्टाफ तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • SDM revenue Alirajpur:अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, 33 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

    SDM revenue Alirajpur: जनसमस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रति मंगलवार की भांति आज कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का संचालन तपीस पांडे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 33 आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित हुए।

    एसडीएम ने सभी आवेदकों की समस्याएं एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान श्री प्रेम ब्रजवासी पिता गोविंद ब्रजवासी, निवासी वार्ड क्रमांक-03, पंचेश्वर मार्ग, अलीराजपुर ने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से वाहन सीट कुशन की दुकान संचालित कर रहे थे, जिसे नगर पालिका द्वारा सात माह पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हटा दिया गया। दुकान हटने के बाद वे बेरोजगार हो गए हैं और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आम मंडी के बाहर दुकान लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। इस प्रकरण में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

    इसी प्रकार रविना पति रेमसिंह, जाति भीलाला, निवासी ग्राम कुहा, तहसील कट्ठीवाड़ा ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त 11 सितंबर 2023, दूसरी किस्त 11 दिसंबर 2023 तथा तीसरी किस्त 10 जनवरी 2024 को प्राप्त हुई थी, लेकिन इसके बाद कोई राशि नहीं मिली। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को शीघ्र जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए गए।

    जनसुनवाई में भवन पर अवैध कब्जा, बैंक ऋण, भूमि विवाद, अतिक्रमण, बंटवारा, सीमांकन, जर्जर मकान हटवाने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर दीपिका पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Alirajpur panchayat news: अनुकंपा नियुक्ति: दुर्गा परिहार को पंचायत सचिव पद पर मिली नियुक्ति

    Alirajpur panchayat news:कलेक्टर नीतू माथुर के आदेशानुसार पात्रता के आधार पर कुमारी दुर्गा परिहार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश क्रमांक एफ/22/पं.-1/2017/124 (दिनांक 15 नवंबर 2017) तथा म.प्र. राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 154 (दिनांक 21 जून 2024) के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है।

    कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बटावदा, जनपद पंचायत जीरापुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय श्री चरणसिंह परिहार का 09 फरवरी 2019 को सेवा काल के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात उनकी पुत्री कुमारी दुर्गा परिहार को अन्य पिछड़ा वर्ग (प्रवर्ग) के अंतर्गत पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

    आदेशानुसार, आवश्यक एवं अनिवार्य अर्हताएं पूर्ण करने की शर्त पर, आगामी आदेश तक कुमारी दुर्गा परिहार को ग्राम पंचायत गड़ात, जनपद पंचायत अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन प्रभावशील रहेगी।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • Alirajpur Katwad Jamli road news: हथनी बैराज परियोजना से बढ़ेगा जल संरक्षण और सिंचाई रकबा: मंत्री नागर सिंह चौहान

    Alirajpur Katwad Jamli road news: जल संरक्षण और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से हथनी बैराज परियोजना क्षेत्र के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे जल संग्रहण बढ़ेगा और सिंचाई रकबा विस्तृत होगा। यह बात नागर सिंह चौहान ने शनिवार को ग्राम मोरासा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

    मंत्री श्री चौहान ने अलीराजपुर जिले के ग्राम मोरासा में हथनी बैराज परियोजना-02 तथा छकतला के ग्राम जामली में कटवाड़ से जामली सड़क मार्ग निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बैराज निर्माण से आसपास के कुएं, तालाब और बोरिंग का जलस्तर सुधरेगा, जिससे किसान वर्षा पर निर्भर नहीं रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि हथनी बैराज परियोजना-02 की स्वीकृत लागत 471.03 लाख रुपए है, जिससे 324 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं कटवाड़–जामली सड़क की लंबाई 4.90 किलोमीटर है, जिसकी अनुमानित लागत 691.76 लाख रुपए है।

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • Alirajpur hindi news: अलीराजपुर में योग व प्राणायाम से तनावमुक्ति का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप

    Alirajpur hindi news: प्रभारी कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री वीरेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में गुरुवार को मुख्यालय स्थित समाधि स्थल, दाहोद नाका पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रातः 11:00 बजे आयोजित हुई।

    इस तनाव प्रबंधन कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यजनित तनाव को कम करना, उनमें नई ऊर्जा का संचार करना तथा शासकीय कार्यों को तनावमुक्त वातावरण में सुचारू रूप से संचालित करना रहा।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम जोशी पांडे एवं योग अधिकारी श्री कैलाश चंद्र जोशी द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग गुरु पतंजलि के अनुसार योग मन की समस्त वृत्तियों को शांत करने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

    Alirajpur jansunwai: अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, 20 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

    योग अभ्यास के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
    कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री तपिस पांडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपिका पाटीदार, जनपद पंचायत सीईओ श्री गोपाल शरण प्रजापति, सुश्री प्रिया कांग सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

  • ITI Sejwara news: अलीराजपुर के आईटीआई सेजवाड़ा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 38 विद्यार्थियों के बने लाइसेंस

    ITI Sejwara news: प्रभारी कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा के मार्गदर्शन में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आईटीआई सेजवाड़ा परिसर में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

    संकल्प से समाधान अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित इस शिविर में संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

    शिविर के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 38 विद्यार्थियों के लर्नर लाइसेंस सफलतापूर्वक बनाए गए। विद्यार्थियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए उपयोगी बताया।

    Alirajpur jansunwai: अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, 20 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

    इस अवसर पर संस्था का स्टाफ एवं परिवहन विभाग का अमला उपस्थित रहा।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

  • Alirajpur jansunwai: अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, 20 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

    Alirajpur jansunwai: प्रति मंगलवार की भांति बीते दिन मंगलवार को  कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने की। इस दौरान कुल 20 आवेदक विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए।

    डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने सभी आवेदकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई में श्री कुशलसिंह पिता मगनसिंह, निवासी पटेल फलिया ग्राम माछलिया ने आवेदन दिया कि उनके पिता मगनसिंह पिता रायसिंह चौहान के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। मकान पूर्ण होने के बावजूद उन्हें अब तक मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

    एक अन्य आवेदक श्री सुरेश पिता नाथु, निवासी मसानिया फलिया ग्राम तीती ने बताया कि उनके पास कुल 1.8500 हेक्टेयर असिंचित कृषि भूमि है और सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं है। उन्होंने कपिल धारा कूप खनन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी।

    वहीं श्री जतनसिंह पिता हिरिलया मंडलोई ने आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण बच्चों की प्रोफाइल नहीं बन पाने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण भोपाल जाकर सुधार कराना संभव नहीं है। इस पर संयुक्त कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

    Anand club Alirajpur: अलीराजपुर में आनंद संस्थान के तहत महाविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, अलीराजपुर टीम रही विजेता

    जनसुनवाई में इसके अलावा जमीनी कब्जा, अतिक्रमण, सीएम किसान कल्याण योजना की राशि नहीं मिलने, जमीनी विवाद सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

  • Anand club Alirajpur: अलीराजपुर में आनंद संस्थान के तहत महाविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, अलीराजपुर टीम रही विजेता

    Anand club Alirajpur: आनंद संस्थान एवं आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर महाविद्यालयों के स्टाफ के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन आनंद उत्सवों के तहत जिले के महाविद्यालयों के लिए पहली बार किया गया।

    टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अलीराजपुर की टीम विजेता बनी, जबकि सोंडवा टीम उपविजेता रही।

    Alirajpur: जोबट में कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बजट 2026 को बताया ‘लॉलीपॉप’, कहा– जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

    टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. सुरेश पाचया को मैन ऑफ द मैच और डॉ. भारदे को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। आयोजन के समापन अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिला।

    इस सफल आयोजन में आनंद क्लब का भी सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से महाविद्यालय स्टाफ के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।