HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

राज्यसभा चुनाव मामला: तीन सांसदों पर कोर्ट का जुर्माना

Published:

Follow us:

MP Rajya Sabha Election 2026MP Rajya Sabha Election 2026
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
  • जस्टिस बीपी शर्मा ने जवाब दाखिल न करने पर तीन सांसदों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
  • इसमें तीन सांसदों के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नाम भी शामिल है।
  • कोर्ट में चली बहस के बाद अब मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

जबलपुर (प्रवाह टाइम्स)। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस बीपी शर्मा ने जवाब दाखिल न करने पर तीन सांसदों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। जिन सांसदों पर यह जुर्माना लगा है, उनमें तरुण चुघ, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट शामिल हैं। कोर्ट ने इन तीनों को अपना जवाब पेश करने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया है।

चुनाव नामांकन और विवाद की पूरी कहानी

यह पूरा मामला पूर्व सांसद और कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने से जुड़ा है। उनका नामांकन तेलंगाना के एक क्रिमिनल केस की जानकारी छिपाने के आरोप में रद्द कर दिया गया था। इसके खिलाफ नटराजन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि सांसद तरुण चुघ ने भी तेलंगाना कोर्ट के नोटिस की जानकारी अपने नामांकन में छिपाकर रखी थी।

किसे बनाया गया है पक्षकार

याचिकाकर्ता ने इस केस में कई लोगों को पार्टी बनाया है। इसमें तीन सांसदों के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नाम भी शामिल है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से सीनियर एडवोकेट अजय गुप्ता मौजूद रहे, जबकि सांसदों का पक्ष एडवोकेट दीपक तिवारी और अन्य वकीलों ने रखा। कोर्ट में चली बहस के बाद अब मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग की क्या है मांग

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चुनाव आयोग ने भी अपना पक्ष रखा है। आयोग ने कोर्ट में एक एप्लीकेशन लगाकर याचिका से अपना और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नाम हटाने की मांग की है। अब सबकी नजरें 11 दिसंबर की तारीख पर टिकी हैं, जब कोर्ट में मामले को लेकर अगली सुनवाई होगी। तब तक सभी संबंधित पक्षों को अपना जवाब कोर्ट के सामने पेश करना होगा।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play