Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
- इंदौर शहर में पानी की बचत करने और पुरानी जल संरचनाओं को बचाने के लिए नगर निगम ने एक स्पेशल अभियान शुरू किया है।
- इस प्लान के तहत शहर के पुराने कुओं और बावड़ियों की साफ-सफाई कराई जा रही है ताकि उनका पानी फिर से काम आ सके।
- सदर बाजार की 300 साल पुरानी बावड़ी चमकी
- जोनल अधिकारी राज ठाकुर के निर्देशन में तैयार इस हाइड्रेंट से अब गार्डन्स, ग्रीन बेल्ट और सड़क के मीडियन में लगे पौधों की सिंचाई की जा रही है।
इंदौर शहर में पानी की बचत करने और पुरानी जल संरचनाओं को बचाने के लिए नगर निगम ने एक स्पेशल अभियान शुरू किया है। इस प्लान के तहत शहर के पुराने कुओं और बावड़ियों की साफ-सफाई कराई जा रही है ताकि उनका पानी फिर से काम आ सके।
सदर बाजार की 300 साल पुरानी बावड़ी चमकी
जोन-3 के सदर बाजार में वार्ड-58 के अंदर करीब 300 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी मौजूद है। गर्मी के मौसम से लेकर इस काम को पूरा करने में करीब तीन से चार महीने का वक्त लग गया। जोनल अधिकारी राज ठाकुर के मुताबिक इस बावड़ी की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। यहां से पचास से ज्यादा गाड़ियों की गाद निकाली गई है। बावड़ी के जो हिस्से धंस रहे थे, उनकी भी पूरी रिपेयरिंग करा दी गई है। अब इस पुरानी बावड़ी में फिर से पानी भरने लगा है।
लगाया गया नया हाइड्रेंट
सदर बाजार की इस बावड़ी पर एक नया हाइड्रेंट भी लगा दिया गया है। जोनल अधिकारी राज ठाकुर के निर्देशन में तैयार इस हाइड्रेंट से अब गार्डन्स, ग्रीन बेल्ट और सड़क के मीडियन में लगे पौधों की सिंचाई की जा रही है। इसी तरह जोन-3 में आने वाली डीआरपी लाइन पर महादेव मंदिर के पास बने 125 साल से ज्यादा पुराने कुएं का भी जीर्णोद्धार करा दिया गया है। इस पुराने कुएं पर भी नया हाइड्रेंट सेट किया गया है जिससे पब्लिक एरिया और हरियाली वाले इलाकों में पानी दिया जा रहा है।
नर्मदा के पानी पर घटेगा दबाव
यह पूरा प्रोजेक्ट महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के स्ट्रिक्ट ऑर्डर्स पर चल रहा है। इसकी पूरी प्लानिंग जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने तैयार की है। इन पुरानी वाटर बॉडीज के चालू होने से पार्कों और पौधों में डालने के लिए नर्मदा के पेयजल पर डिपेंडेंसी कम हो जाएगी। निगम का यह कदम शहर के भूजल स्तर को सुधारने में भी काफी मददगार साबित होगा।
इंदौर: यूनिवर्सिटी फेस्ट में मधुमक्खियों का हमला, 9 स्टूडेंट्स ICU में

सयना Pravah Times की लेखिका हैं। वे खास तौर पर इंदौर की स्थानीय खबरों, शहर से जुड़े घटनाक्रम और जनहित के मुद्दों पर कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक स्थानीय खबरें सरल, स्पष्ट और तथ्यात्मक तरीके से पहुंचाना है।
