HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

दीवाली की आतिशबाजी बनी मुसीबत, अशोकनगर और खंडवा में लगी भीषण आग

Published:

Follow us:

Diwali Fire Incident MP
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • Diwali Fire Incident MP: अशोकनगर और खंडवा (प्रवाह टाइम्स)।
  • रविवार की रात आतिशबाजी की चिंगारी ने दो अलग-अलग जिलों में तबाही मचा दी।
  • उधर खंडवा के पंधाना क्षेत्र के जामली खुर्द में हौसीलाल पटेल के गोडाउन में भी आतिशबाजी की वजह से आग लग गई।
  • गांव के लोगों ने मिलकर खुद आग बुझाने की पूरी कोशिश की।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

Diwali Fire Incident MP: अशोकनगर और खंडवा (प्रवाह टाइम्स)। रविवार की रात आतिशबाजी की चिंगारी ने दो अलग-अलग जिलों में तबाही मचा दी। पटाखों से निकली चिंगारी के कारण कबाड़ की एक दुकान और एक गोडाउन में आग लग गई। पहली घटना अशोकनगर के कोलूआ रोड पर हुई, जहाँ एक कबाड़ की दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान रिहायशी इलाके के पास थी, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।

अशोकनगर में फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू

अशोकनगर की घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना प्रभारी आकाश शर्मा अपनी टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा प्लास्टिक का सामान और बाकी कीमती सामग्री पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे फैली।

खंडवा में किसान का लाखों का नुकसान

उधर खंडवा के पंधाना क्षेत्र के जामली खुर्द में हौसीलाल पटेल के गोडाउन में भी आतिशबाजी की वजह से आग लग गई। इस आग ने गोडाउन में रखे गेहूं, खाद, अरबी के बीज, ड्रिप पाइप और कुट्टी मशीन को राख बना दिया। किसान को लगभग 2 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। गोडाउन का टीन शेड भी भीषण गर्मी से बुरी तरह डैमेज हो गया है।

ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत

खंडवा वाली घटना के समय फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही वहां के ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया था। गांव के लोगों ने मिलकर खुद आग बुझाने की पूरी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। दिवाली की खुशी के बीच इन घटनाओं ने लोगों को आतिशबाजी करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की वार्निंग दी है। प्रशासन ने भी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।