HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

खातेगांव टीआई मर्डर केस: मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Published:

Follow us:

खातेगांव टीआई मर्डर केस
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • खातेगांव टीआई मर्डर केस: Dewas खातेगांव (प्रवाह टाइम्स)।
  • पुलिस टीम मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को अलीराजपुर से गिरफ्तार करके खातेगांव वापस ला रही थी।
  • अचानक आरोपी गजेंद्र ने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर हमला करके वहां से भागने का प्रयास करने लगा।
  • आपको बता दें कि खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ड्यूटी के दौरान एक ट्रक से कुचलकर मार डाला गया था।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

खातेगांव टीआई मर्डर केस: Dewas खातेगांव (प्रवाह टाइम्स)। थानेदार दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को अलीराजपुर से गिरफ्तार करके खातेगांव वापस ला रही थी। रास्ते में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया और टीम टायर बदलने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही और एएसआई उसे साइड में ले गए।

पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश

अचानक आरोपी गजेंद्र ने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर हमला करके वहां से भागने का प्रयास करने लगा। स्थिति को भांपते हुए एसआईटी टीम ने तुरंत अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह भाग नहीं पाया और मौके पर ही धरा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है।

जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोली लगने के बाद घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ड्यूटी के दौरान एक ट्रक से कुचलकर मार डाला गया था। आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का परिवहन करने के धंधे में शामिल था और इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

MP के देवास में शराब तस्करी पकड़ने पहुंचे TI को ट्रक से कुचलकर मार डाला! दिलीप पुरी की मौत से मचा हड़कंप

न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Related Latest News

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, रोजगार और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।।