HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

पटवारी एग्जाम पेपर लीक: भिंड के दो भाई दिल्ली से गिरफ्तार

Published:

Follow us:

पटवारी एग्जाम
🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • MP Bhind news today: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
  • छत्तीसगढ़ के पटवारी से आरआई प्रमोशन एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
  • पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दो सगे भाइयों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
  • ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने दोनों भाइयों को 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

MP Bhind news today: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। छत्तीसगढ़ के पटवारी से आरआई प्रमोशन एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दो सगे भाइयों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अरविंद जाटव और वीर सिंह जाटव हैं। ये दोनों मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कोर्ट ने आठ दिन की रिमांड दी

ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने दोनों भाइयों को 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को 23 नवंबर तक आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 15 नवंबर को मजिस्ट्रेट के सामने हुई पहचान परेड में कैंडिडेट्स ने दोनों भाइयों को पहचान लिया है। इन दोनों पर करप्शन प्रिवेंशन एक्ट और आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ था पूरा खेल

यह एग्जाम 7 जनवरी 2024 को आयोजित हुई थी, जिसमें 216 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पेपर प्रिंटिंग कमेटी से जुड़े वीरेंद्र जाटव के साथ मिलकर मिलीभगत की थी। इन लोगों ने पेपर लीक किया और कैंडिडेट्स से मोटी रकम ली। एग्जाम में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने हाई-लेवल जांच करवाई थी।

अब आगे की जांच जारी

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने पूरा मामला ईओडब्ल्यू और एसीबी को सौंप दिया था। अब टीम इस बात की तहकीकात कर रही है कि पेपर आखिर किस तरह से लीक हुआ था और इसमें पैसे का लेनदेन कैसे हुआ। इसके अलावा, इस पूरी साजिश में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम अब तक के सभी सबूत जुटा रही है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।

न्यूज़ से जुड़ने के लिए प्रवाह टाइम के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play