Bank Barwani: डिजिटल वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन का शुभारंभ, नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग की दी जाएगी जानकारी

Bank Barwani

Bank Barwani: भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रणी जिला बैंक द्वारा बुधवार को एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संदीप अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर वैन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से सुरक्षित यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि लोग डिजिटल माध्यमों का सही और सुरक्षित तरीके से लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वैन के माध्यम से साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। नागरिकों को ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारी तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र बड़वानी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment