Mission Vatsalya Alirajpur: अलीराजपुर में मिशन वात्सल्य पर कार्यशाला, बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग शुरू

Mission Vatsalya Alirajpur

Mission Vatsalya Alirajpur: जिले में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जोखिमग्रस्त क्षेत्रों में निवासरत बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और संवेदनशील परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर संरक्षण और शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री मोनिका बघेल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी देते हुए कहा कि जोखिमग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।

कार्यशाला में तकनीकी संस्था के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वल्नरेबिलिटी मैपिंग का कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशों के अनुसार डेटा संकलन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक संचालक सुश्री अंजली चौधरी ने मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में सामूहिक और संवेदनशील दृष्टिकोण आवश्यक है।

कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आईसीपीएस स्टाफ तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment