Blog

  • Yuva Sangam Mela Alirajpur: 19 फरवरी को जनपद पंचायत उदयगढ़ में लगेगा युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    Yuva Sangam Mela Alirajpur: अलीराजपुर जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अलीराजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

    रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित होगा। मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी, जो युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

    आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें।

    अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा आजीविका मिशन उदयगढ़, जिला अलीराजपुर से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 7067910917 एवं 9755883911 जारी किए गए हैं।

  • RRB NTPC 2026 : Exam Schedule जारी एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब आएगी जानें

    RRB NTPC 2026 : Hello friends रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक एलान कर दिया है जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था अब वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट सकते हैं

    इस भर्ती से कितने पद भरे जाएंगे

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के माध्यम से कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी यह भर्ती रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है इसलिए लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे

    कब से शुरू होगी परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीबीटी 1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी अब उम्मीदवारों के पास परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बनाने का पूरा समय है

    एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएगा

    सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग दस दिन पहले जारी कर दी जाएगी इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे इसके बाद परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा

    परीक्षा पैटर्न की जानकारी

    सीबीटी 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता गणित और रीजनिंग विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी इसलिए उम्मीदवारों को सावधानी से उत्तर देना होगा

  • Indore infrastructure news: इंदौर में शास्त्री ब्रिज की जगह बनेगा छह लेन का आधुनिक पुल, रेलवे और नगर निगम ने शुरू की तैयारी

    Indore infrastructure news: इंदौर शहर के पूर्वी और मध्य हिस्से को जोड़ने वाला करीब 70 वर्ष पुराना शास्त्री ब्रिज अब जल्द ही इतिहास बनने जा रहा है। उसकी जगह एक आधुनिक छह लेन का नया ब्रिज बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन के विस्तार और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नगर निगम और भारतीय रेलवे ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

    शनिवार को नगर निगम और रेलवे के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उस हिस्से का दौरा किया, जहां नया ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य के दौरान पुराने शास्त्री ब्रिज की संरचना के कारण प्लेटफॉर्म समान रूप से लंबे नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते नए पुल की योजना तैयार की गई है।

    पुराना शास्त्री ब्रिज दो लेन का है, जिससे कई बार वाहनों को ओवरटेक करने में दिक्कत होती है और वाहन खराब होने पर जाम की स्थिति बन जाती है। नया ब्रिज छह लेन का होगा और उसकी ऊंचाई भी अधिक रखी जाएगी, ताकि भविष्य में रेल यातायात और शहरी ट्रैफिक दोनों सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

    अधिकारियों के अनुसार नए पुल के निर्माण में जमीन की विशेष समस्या नहीं आएगी। एक ओर गांधी हॉल का बगीचा और दूसरी ओर रीगल टॉकीज की इमारत स्थित है, जो नगर निगम के अधीन हैं।

    बताया गया है कि नए ब्रिज की डिजाइन रेलवे द्वारा तैयार कर ली गई है और जल्द ही मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। नए रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान कुछ रेलगाड़ियों का संचालन पार्क रोड की ओर से किया जाएगा। इसी अवधि में नए ब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू करने की योजना है।

  • Barwani news: बड़वानी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

    Barwani news: बड़वानी, 13 फरवरी 2026 कलेक्टर जयति सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम मोहिपुरा, तहसील अंजड़ में अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आकस्मिक जांच की गई। यह कार्रवाई खनिज विभाग बड़वानी द्वारा की गई।

    जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों को जब्त कर अंजड़ थाने की सुरक्षा में खड़ा किया गया है।

    इस संबंध में दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • ITI Alirajpur news: 19 फरवरी को उदयगढ़ में लगेगा युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    ITI Alirajpur news:  अलीराजपुर, 13 फरवरी 2026: जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अलीराजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

    रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित होगा। मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी, जो योग्य युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

    आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा आजीविका मिशन उदयगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 7067910917 और 9755883911 जारी किए गए हैं।

  • Mahashivratri 2026 Date Shubh Muhurat: महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी सही तारीख जानें शिव पूजा का शुभ समय और दुर्लभ योग

    Mahashivratri 2026 Date Shubh Muhurat: अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि की सही तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज आपका सारा भ्रम दूर होने वाला है। Mahashivratri 2026 को लेकर लोग जानना चाहते हैं कि यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा या 16 फरवरी को। साथ ही इस दिन बनने वाले शुभ योग और पूजा के सही समय को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। आइए आसान और सरल शब्दों में पूरी जानकारी समझते हैं।

    महाशिवरात्रि 2026 कब है 15 या 16 फरवरी

    सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन शिव विवाह उत्सव भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

    साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि के अनुसार 15 फरवरी को प्रारंभ होकर 16 फरवरी तक रहेगा। चूंकि शिव पूजा रात्रि में की जाती है इसलिए उदयातिथि और निशीथ काल को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन करना अधिक शुभ माना जाएगा। इसी दिन रात्रि में शिव आराधना का विशेष महत्व रहेगा।

    महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

    महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं बल्कि आत्म जागरण का पर्व है। भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित चंद्रमा मन और पूर्ण ज्ञान का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि मन को शांत और स्थिर रखकर ही जीवन में सच्चा आनंद पाया जा सकता है।

    भगवान शिव के जटाओं से बहती गंगा ज्ञान गंगा का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि सच्चा ज्ञान जीवन को पवित्र और उज्ज्वल बनाता है। नंदी शक्ति और विश्वास का प्रतीक है जो हमें अपने लक्ष्य की ओर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

    भगवान शिव का डमरू सृजन और विजय का प्रतीक है। उसकी ध्वनि में सत्यम शिवम सुंदरम की अनुभूति होती है। त्रिशूल लोभ मोह और अहंकार के नाश का संदेश देता है और ज्ञान भक्ति तथा कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    इस बार बन रहे हैं कई दुर्लभ शुभ योग

    Mahashivratri 2026 इस बार विशेष इसलिए भी है क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः काल 7 17 से लेकर 19 48 तक रहेगा। इसके साथ अमृत योग बुद्धादित्य योग शिवराज योग और श्री लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहे हैं।

    इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। सूर्य कुंभ राशि में और चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इतने शुभ संयोगों का एक साथ बनना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसे में शिव पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

    महाशिवरात्रि 2026 पूजन के शुभ मुहूर्त

    इस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रातः काल 5 21 से लेकर 6 15 तक रहेगा। यह समय ध्यान जप और संकल्प के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

    अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 15 से लेकर 12 59 तक रहेगा। इस समय विशेष पूजा और शिव अभिषेक करना शुभ फलदायी माना जाता है।

    रात्रि में निशीथ काल में शिवलिंग पर जल दुग्ध बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर विधि विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करते हैं।

    क्यों है महाशिवरात्रि इतना खास

    महाशिवरात्रि हमें यह संदेश देती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न हों यदि मन में भक्ति और विश्वास हो तो हर अंधकार दूर हो सकता है। यह पर्व आत्मशुद्धि संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

    इस साल बन रहे शुभ योग इस पर्व को और भी खास बना रहे हैं। यदि आप सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करेंगे तो निश्चित ही जीवन में सुख शांति और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

  • Indore sudhkhori case: इंदौर के चंदन नगर में व्यापारी ने जहर खाया, सूदखोरी से प्रताड़ना के लगाए आरोप

    Indore sudhkhori case: शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उनका उपचार जारी है।

    जानकारी के अनुसार, व्यापारी मोहम्मद मोसीन, निवासी चंदन नगर, ने बुधवार रात कथित सूदखोरी से परेशान होकर जहर खा लिया। जहर सेवन से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ व्यक्तियों पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए।

    वीडियो में व्यापारी ने दावा किया कि वर्ष 2023-24 में उन्होंने व्यापारिक कार्यों के लिए लगभग 10 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका आरोप है कि अब तक वे 60 से 70 लाख रुपये चुका चुके हैं, लेकिन फिर भी उनसे अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी। उन्होंने कुछ व्यक्तियों के नाम लेते हुए अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही।

    व्यापारी का यह भी कहना है कि संबंधित लोगों के पास उनके मकान के दस्तावेज और कई खाली चेक रखे हुए हैं। दस्तावेज वापस मांगने पर उन्हें कथित रूप से धमकाया गया। इस संबंध में उन्होंने 6 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में लिखित शिकायत देने की बात भी कही।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन व्यापारी की हालत गंभीर होने के कारण उनके औपचारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Barwani Niwali college news: निवाली शासकीय महाविद्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 52 विद्यार्थियों के बने लाइसेंस बड़वानी

    Barwani Niwali college news: जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय, निवाली में संकल्प से सेवा अभियान के अंतर्गत लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर के दौरान जिला परिवहन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन संचालन और आवश्यक दस्तावेजों के महत्व के बारे में भी समझाया गया।

    आयोजित शिविर में कुल 64 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच एवं प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 52 विद्यार्थियों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • Census 2027 को लेकर अलीराजपुर में हाई लेवल मीटिंग, पहली बार Self Enumeration का विकल्प

    अलीराजपुर, 12 फरवरी 2026। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना को पूर्णतः डिजिटल मोड में संपादित किए जाने संबंधी व्यवस्थाओं और समन्वय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    संयुक्त कलेक्टर श्री गरवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति हो सके।

    जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी श्री सिद्धार्थ गोयल ने जनगणना प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। आंकड़ों का संकलन स्व गणना पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा जिससे डेटा की शुद्धता और त्वरित संकलन सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली के संबंध में भी जानकारी दी।

    बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। इसका प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस बार नागरिकों को स्व गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    संयुक्त कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मास्टर ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची का डिजिटल संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए और प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध रूप से आयोजित किए जाएं। बैठक में समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

  • Bank Barwani: डिजिटल वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन का शुभारंभ, नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग की दी जाएगी जानकारी

    Bank Barwani: भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रणी जिला बैंक द्वारा बुधवार को एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संदीप अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर वैन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।

    अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से सुरक्षित यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि लोग डिजिटल माध्यमों का सही और सुरक्षित तरीके से लाभ उठा सकें।

    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वैन के माध्यम से साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। नागरिकों को ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

    कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारी तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र बड़वानी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।