HOME

Facebook

Youtube

FOLLOW

JOIN

MP Covid Workers Protest: नौकरी बहाली के लिए कोविड योद्धाओं का आंदोलन तेज, अब CMHO दफ्तरों का करेंगे घेराव

Published:

Follow us:

🔊 पूरी खबर सुनें

Ai Overviewइस खबर का सार देखने के लिए टैप करेंबंद करने के लिए टैप करें
  • MP Covid Workers Protest: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)।
  • संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब प्रदेश भर के सीएमएचओ ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे।
  • कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली की मांग पर अड़े हैं।
  • एनएचएम ने 11 नवंबर को सभी सीएमएचओ को लेटर लिखकर कोविड पीरियड में काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा डेटा मांगा था।
इस लेख से स्वतः तैयार किया गया सार।

MP Covid Workers Protest: भोपाल (प्रवाह टाइम्स)। कोरोना काल में अपनी जान दांव पर लगाकर काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स अब सड़क पर उतर आए हैं। अपनी नौकरी वापस पाने और जॉब सिक्योरिटी के लिए ये लोग 5 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं। 18 नवंबर को मध्य प्रदेश भर के आयुष डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ भोपाल के नीलम पार्क में जुटे।

नीलम पार्क में डटे कर्मचारी

मध्य प्रदेश  में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नीलम पार्क में ही डेरा डाल लिया है। यहां महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ रह रही हैं और वहीं खाना बना रही हैं। अपने हक की लड़ाई को और धार देने के लिए प्रदर्शन के दौरान इन कोविड योद्धाओं ने 31 यूनिट रक्तदान भी किया। संघ के संयोजक डॉ. अंकित असाटी के मुताबिक, इन लोगों ने करीब 2 साल तक अस्पतालों में अपनी सेवा दी थी।

अब हर जिले में होगा प्रदर्शन

अब यह आंदोलन और तेज होने वाला है। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब प्रदेश भर के सीएमएचओ ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली की मांग पर अड़े हैं। इस मामले को लेकर संघ के लोगों ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ ही एसीएस रश्मि अरुण शमी से भी मीटिंग की है।

डिपार्टमेंट से मांगी गई जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी इस पर हलचल शुरू हो गई है। एनएचएम ने 11 नवंबर को सभी सीएमएचओ को लेटर लिखकर कोविड पीरियड में काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा डेटा मांगा था। विभाग ने इसके लिए 3 दिन का समय दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी कई जिलों से यह रिपोर्ट हेड ऑफिस तक नहीं पहुंची है। डेटा की कमी और नौकरी पर अनिश्चितता के कारण कर्मचारियों में काफी गुस्सा है।

About Us

प्रवाह टाइम्स (Pravah Times) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको मध्य प्रदेश, देश-दुनिया, खेती-किसानी, शिक्षा, खेल, क्रिकेट, और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों को तेज़ी से पाठकों तक पहुंचाना है।

Pravah Times

Pravah Times App

Get it onGoogle Play