Tag: Umang Singar statement

  • Indore water news: इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत, सुरक्षित पेयजल न देने पर सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

    Indore water news: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि पूर्ण जनादेश के बावजूद ट्रिपल इंजन सरकार नागरिकों को सुरक्षित पेयजल नहीं दे पाई। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी विफलता बताया और कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए शर्म की बात है।

    दूषित पानी से सत्रह मौतों का आरोप

    उमंग सिंगार ने कहा कि इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा लाइन से दूषित पानी आया। इसी कारण सत्रह लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बीमार पड़े। उन्होंने कहा कि यह कोई बीमारी का प्रकोप नहीं बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है।

    मंत्री के बयान और कार्रवाई पर सवाल

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से जुड़े सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं एक अधिकारी को बयान दोहराने पर निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान को इस घटना ने गहरा नुकसान पहुंचाया