Tag: Indore News today

  • Indore News: हुकुमचंद मिल सिटी फॉरेस्ट को बचाने के लिए राजबाड़ा पर हुआ विरोध प्रदर्शन, नागरिक बोले – हमें फ्लैट नहीं, ऑक्सीजन चाहिए

    इंदौर। शहर के बीचों-बीच स्थित हुकुमचंद मिल का प्राकृतिक सिटी फॉरेस्ट इन दिनों बड़े खतरे में है। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा इस हरे-भरे क्षेत्र को काटकर फ्लैट बनाने की योजना बनाई गई है। इसके विरोध में शनिवार शाम 5 बजे से 6 बजे तक पर्यावरण प्रेमियों और नागरिकों ने राजबाड़ा चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर संदेश दिया – “पेड़ बचेंगे तो इंदौर बचेगा, हमें फ्लैट नहीं ऑक्सीजन चाहिए।”

    हुकुमचंद मिल परिसर में फैला यह सिटी फॉरेस्ट केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि हजारों पक्षियों और जीव-जंतुओं का घर है। यह शहर की आबोहवा को संतुलित रखने और प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों का कहना था कि यदि यह प्राकृतिक धरोहर नष्ट हुई तो आने वाली पीढ़ियों को केवल कंक्रीट का जंगल और प्रदूषण मिलेगा।

    जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड की योजना है कि अगले छह महीने में इस सिटी फॉरेस्ट को काटकर यहां फ्लैटों का निर्माण शुरू किया जाए। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस योजना का कड़ा विरोध किया है और सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र को स्थायी रूप से संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया जाए।

    राजबाड़ा पर हुई इस मानव श्रृंखला में शहर के कई प्रमुख लोग और नागरिक शामिल हुए। इनमें ओपी जोशी, शिवाजी मोहिते, रामेश्वर गुप्ता, दिलीप वाघेला, अजय लागू, अभय जैन, अरविंद पोरवाल, विश्वनाथ कदम, शैला शिंत्रे, संदीप खानवलकर, प्रकाश पाठक, रामस्वरूप मंत्री, प्रणीता दीक्षित, स्वप्निल व्यास, मनीष काले, प्रमोद नामदेव, डॉ. सम्यक जैन, शबाना पारेख, चन्द्रशेखर गवली, प्रकाश सोनी, जावेद आलम, आराध्य दीक्षित, आशीष राय और डॉ. सृष्टि सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि प्रशासन को तुरंत इस परियोजना को रोकना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस फॉरेस्ट को बचाना होगा।

    प्रदर्शन में शामिल लोगों ने साफ कहा कि हमें फ्लैट नहीं, हमें ऑक्सीजन चाहिए। पेड़ कटेंगे तो शहर की सांसें रुक जाएंगी। सिटी फॉरेस्ट इंदौर की धड़कन है और इसे हर हाल में बचाना होगा। इंदौर का यह विरोध प्रदर्शन केवल हुकुमचंद मिल के सिटी फॉरेस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहरवासियों की उस चिंता को दिखाता है जो लगातार बढ़ते प्रदूषण और कंक्रीट के जंगलों से है। नागरिकों का स्पष्ट संदेश है कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं।

  • Indore News: आरएपीटीसी ग्राउंड में कलेक्टर आशीष सिंह ने किया झंडा वंदन, इंदौर ने जोश के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवसg

    Indore News: इंदौर शहर में 79वां स्वतंत्रता दिवस इस बार पूरी शान और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के कोने-कोने में तिरंगे की शान लहराती दिखी और लोगों के चेहरों पर देशभक्ति का उल्लास साफ झलक रहा था। इस मौके पर एआईसीटीएसएल ऑफिस में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण किया। खास बात यह रही कि महापौर अपनी टीम के साथ साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे जिससे पर्यावरण और फिटनेस का संदेश भी दिया गया।

    मुख्य आयोजन महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड में हुआ जहां कलेक्टर आशीष सिंह ने झंडा वंदन किया। पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भोपाल से सीधे प्रसारित किया गया जिसके लिए पूरे मैदान में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं। जैसे ही मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया पूरे मैदान में तालियों की गूंज और देशभक्ति के जयघोष सुनाई देने लगे।

    समारोह में 17 दलों की भव्य परेड ने सभी का मन मोह लिया। सीमा सुरक्षा बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, यातायात पुलिस, स्काउट-गाइड और कई अन्य दलों ने अपने अनुशासित कदमों से मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। इस परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक आरएपीटीसी नीति दंडोतिया ने किया जबकि टूआईसी सूबेदार सोनाली वास्कले उनके अनुकरण में रहीं। बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसकी धुनों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को रंगीन और भावनात्मक बना दिया। गरिमा विद्या मंदिर, शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर, शासकीय सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या विद्यालय और उमिया पाटीदार कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह का सबसे प्रेरणादायक पल बना जिसने सभी को गर्व से भर दिया।

  • इंदौर की तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव का देशभक्ति भरा अंदाज़, सड़क पर रुककर पिया केसरिया दूध और किए मंदिर दर्शन

    इंदौर तिरंगा यात्रा 2025 : इंदौर की गलियों और चौकों में बुधवार को देशभक्ति का एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने पूरे जोश और अनोखे अंदाज़ से लोगों का दिल जीतते नज़र आए। कभी उन्होंने सड़क किनारे रुककर गरमागरम केसरिया दूध का स्वाद लिया तो कभी रास्ते में बने मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराकर लोगों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया।

    यह तिरंगा यात्रा लाखों नागरिकों की मौजूदगी में देशभक्ति के रंग में रंगी हुई थी। यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह 100 से अधिक मंच सजाए गए थे जहां भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के सदस्य, सामाजिक संस्थाएं, युवा, महिला, व्यापारी और औद्योगिक संगठन पूरे जोश से शामिल हुए।

    यात्रा की शुरुआत मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। देशभक्ति के तरानों से गूंजते माहौल में ब्रास बैंड ने अपनी धुनों से रंग भरे, वहीं अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने पारंपरिक नृत्यों से लोगों का मन मोह लिया। महाराष्ट्रियन समाज की महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर नासिक ढोल की थाप पर थिरकती नज़र आईं।

    यात्रा के दौरान कई युवा महापुरुषों की वेशभूषा में सजकर देश की महान विरासत को जीवंत कर रहे थे। सिख समाज के लोग भगवा पगड़ी में विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे, तिरंगे की लहराती छटा और लोगों का जोश देखने लायक था। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि इंदौर में देश के प्रति प्रेम और एकता का अद्भुत संगम था

  • Indore News: इंदौर में मिले दो ओर नए कोरोना पॉजिटिव केस, 24 घंटे 4 कोरोना केस

    Indore News: पिछले दो दिनों में इंदौर में कुल 4 कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए गए, 24 मई 2025 शनिवार को इंदौर में दो और कोरोना मरीज मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है।

    दूसरे शहर के है दोनों नए मरीज

    शनिवार को जो दो नए मैरिज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उसमें से एक महिला उज्जैन की है जिनकी आयु 45 वर्ष हैं, यह महिला दूसरी बीमारियों से पीड़ित बताई जा रही है, और दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस 7 साल की बालिका है जो की सूरत की हैं।

    CMHO डॉ. सेत्या ने किया स्पष्ट

    सीएमएचओ डॉ. सेत्या ने कहा कि यह दोनों मरीज  इंदौर के कोरोना पॉजिटिव पेशेंट रिपोर्ट में नहीं जोड़े जाएंगे, सूरत की बालिका को इंदौर में किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए लाया गया था परंतु यहां जांच करने के दौरान यह कोरोना पॉजिटिव पाई गई, एवं उज्जैन की महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट इंदौर की लैब में चेक की गई थी। उज्जैन की महिला का उपचार उज्जैन के अस्पताल में किया जा रहा है यह महिला किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित है।

    शुक्रवार को भी मिले थे दो नए मरीज

    इंदौर में शुक्रवार को भी दो नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे इन दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इंदौर में लगातार दो दिनों में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, डॉ. सेत्या ने कहा है घबराने की कोई जरूरत नहीं परंतु सावधानी रखना जरूरी है।