Tag: indore corona news

  • इंदौर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: शुक्रवार को मिले 5 नए मरीज, प्रशासन सतर्क

    इंदौर: एक बार फिर से हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक बार फिर लोगों के मन में चिंता की लहर दौड़ गई है। ये सभी मरीज इंदौर शहर के ही रहने वाले हैं और इनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

    अब तक इंदौर में 137 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 75 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, लेकिन अभी भी 61 एक्टिव केस मौजूद हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। राहत की बात ये है कि इन सभी मरीजों में केवल हल्के लक्षण ही पाए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग इन संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है और उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल की लैब भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नया वेरिएंट है या पुराना ही सक्रिय हो रहा है।

    हालांकि कोरोना से इस साल अब तक तीन महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। ये महिलाएं इंदौर, खरगोन और रतलाम की रहने वाली थीं और उन्हें पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां थीं, जो उनकी हालत को और जटिल बना गईं।

    इंदौर में एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में अब भी सरकारी स्तर पर आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि जिन्हें सर्दी-खांसी, गले में खराश या बुखार जैसे लक्षण हैं, वे बिना किसी झिझक के इन अस्पतालों में जाकर कोरोना की जांच करवा सकते हैं।

    दोस्तों, भले ही कोरोना की लहर उतनी तेज न हो, लेकिन लापरवाही किसी भी वक्त भारी पड़ सकती है। मास्क पहनें, भीड़ से बचें, और यदि ज़रा सा भी अस्वस्थ महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं। यही हमारी और हमारे अपनों की सुरक्षा का सबसे आसान तरीका है।

    Disclaimer:
    यह लेख जनहित में स्वास्थ्य जानकारी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कृपया कोरोना से संबंधित किसी भी लक्षण या जानकारी के लिए अधिकृत चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें

  • Indore News: इंदौर में मिले दो ओर नए कोरोना पॉजिटिव केस, 24 घंटे 4 कोरोना केस

    Indore News: पिछले दो दिनों में इंदौर में कुल 4 कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए गए, 24 मई 2025 शनिवार को इंदौर में दो और कोरोना मरीज मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है।

    दूसरे शहर के है दोनों नए मरीज

    शनिवार को जो दो नए मैरिज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उसमें से एक महिला उज्जैन की है जिनकी आयु 45 वर्ष हैं, यह महिला दूसरी बीमारियों से पीड़ित बताई जा रही है, और दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस 7 साल की बालिका है जो की सूरत की हैं।

    CMHO डॉ. सेत्या ने किया स्पष्ट

    सीएमएचओ डॉ. सेत्या ने कहा कि यह दोनों मरीज  इंदौर के कोरोना पॉजिटिव पेशेंट रिपोर्ट में नहीं जोड़े जाएंगे, सूरत की बालिका को इंदौर में किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए लाया गया था परंतु यहां जांच करने के दौरान यह कोरोना पॉजिटिव पाई गई, एवं उज्जैन की महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट इंदौर की लैब में चेक की गई थी। उज्जैन की महिला का उपचार उज्जैन के अस्पताल में किया जा रहा है यह महिला किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित है।

    शुक्रवार को भी मिले थे दो नए मरीज

    इंदौर में शुक्रवार को भी दो नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे इन दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इंदौर में लगातार दो दिनों में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, डॉ. सेत्या ने कहा है घबराने की कोई जरूरत नहीं परंतु सावधानी रखना जरूरी है।