Tag: Alirajpur district news

  • जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक

    Alirajpur District News: अलीराजपुर, 09 मार्च 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने की।

    बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए जिला जनगणना प्रभारी सिद्धार्थ गोयल ने जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय और तहसील स्तर पर चार्ज के अनुसार फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की जाए। साथ ही प्रत्येक चार्ज स्तर पर प्रगणक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मकान सूचीकरण के लिए चार्ज स्तर पर जनगणना भवन संख्या अस्थायी रूप से अंकित करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मनोज गरवाल, जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती तारिणी जौहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Alirajpur collectorate news: अलीराजपुर कलेक्टरेट में किसान कल्याण वर्ष 2026 की तैयारियों की समीक्षा, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

    Alirajpur collectorate news: अलीराजपुर जिला कलेक्टरेट में किसान कल्याण वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    बैठक में अपर मुख्य सचिव नीता माथुर भी शामिल रहीं। इस दौरान कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को किसान कल्याण वर्ष से जुड़ी तैयारियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इनसे जुड़ सकें।

    Alirajpur News: अलीराजपुर के बखतगढ़ में उपस्थित विद्यालय में चला अभिमन्यु अभियान, महीला सम्मान और कई विषय पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन, फल एवं सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों के लिए किसानों को प्रेरित करने पर भी जोर दिया। बैठक में कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।

    अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

  • Alirajpur News: अलीराजपुर के बखतगढ़ में उपस्थित विद्यालय में चला अभिमन्यु अभियान, महीला सम्मान और कई विषय पर हुई चर्चा

    Alirajpur News/ अलीराजपुर के बखतगढ़ इलाके में उपस्थित शासकीय एकीकृत विद्यालय में एक अनोखी पहल चलाई गई , उपस्थित विद्यालय में पुलिस अधिकारियों के द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया गया । वहां उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष जी सिसोदिया द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया , महिलाओं के सम्मान एवं सृजन का महत्व।

    यह अभियान गुरुवार को अलीराजपुर के बखतगढ़ में स्थित शासकीय एकीकृत विद्यालय में अभिमन्यु अभियान जागरूकता के लिए आयोजित किया गया था ।

    थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने दी इन विषयों पर विस्तृत जानकारी

    थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को लिंग भेद दहेज प्रथा एवं इसके साथ महिला सम्मान एवं सज्जन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

    इस दौरान कार्यक्रम में मेहमान भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में छात्रावास अधिकारी संगीता रावत एवं अधीक्षक भुट्टा सिय खरे एवं उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।