Tilak Nagar Indore| इंदौर के तिलक नगर इलाके से बुधवार सुबह ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रीति नगर में एक घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का कारण बन गई और देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चार लोग जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं।
चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट और सब कुछ खत्म
इंदौर के तिलक नगर (Tilak Nagar Indore) थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में यह हादसा अल सुबह हुआ जब घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में विकराल आग का रूप ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।
एक ही परिवार खत्म हुआ बच्चों तक को नहीं बचाया जा सका
इंदौर (Tilak Nagar Indore) के इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के कई लोग हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। मृतकों में मनोज पुगलिया और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा बिहार और राजस्थान से आए मेहमान भी इस हादसे का शिकार बन गए।
बताया जा रहा है कि बिहार के किशनगंज से आए विजय सेठिया अपनी पत्नी और बेटे के साथ इंदौर आए थे। वहीं उनकी बेटी अपने बच्चों के साथ कोटा से आई थी। यह पूरा परिवार कुछ ही पलों में आग की लपटों में समा गया।
सबसे दर्दनाक पल तब सामने आया जब एक छोटे बच्चे का शव इतनी बुरी हालत में मिला कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो गया। इंदौर के लोगों के लिए यह दृश्य किसी डरावने सपने से कम नहीं था।
चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग लेकिन नहीं बचा सके किसी को
इंदौर (Tilak Nagar Indore) के प्रीति नगर में जैसे ही सुबह चीख पुकार गूंजी तो आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि मकान पूरी तरह आग में घिरा हुआ है।
पड़ोसियों ने बिना देर किए पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक मदद पहुंचती तब तक आग पूरे घर को निगल चुकी थी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से आठ शव बाहर निकाले गए। साथ ही कई गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए जो हादसे की भयावहता को दिखाते हैं।
इंदौर में अफसरों की टीम एक्टिव जांच के आदेश
इस बड़े हादसे के बाद इंदौर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना को गंभीर मानते हुए तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। भोपाल से विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीम को इंदौर भेजा गया है ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। (Tilak Nagar Indore)
पूरा इलाका सदमे में हर आंख नम
इंदौर के तिलक नगर (Tilak Nagar Indore) इलाके में इस हादसे के बाद गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रीति नगर में हर घर में मातम जैसा माहौल है। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इतनी भयानक आग उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। एक ही घर से आठ लोगों का इस तरह जाना पूरे इंदौर के लिए एक गहरा जख्म बन गया है।
जमीन के दाम में बड़ा धमाका 2606 लोकेशन पर बढ़ेंगी गाइडलाइन दरें कई जगह 200% से ज्यादा उछाल

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





