MP Assembly session news: अलीराजपुर, 24 फरवरी 2026 विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि मालवांचल के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में फाग पर्व के रूप में प्रसिद्ध भगोरिया लोकोत्सव को सरकार राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय बहुल बड़वानी, धार और झाबुआ जिलों के दो सेक्टरों में कृषि कैबिनेट आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भगोरिया पर्व में भी सहभागी बनेगी और इसी अवसर पर कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल सके।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनजातीय बंधुओं को 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहे भगोरिया लोकपर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी सदन की ओर से जनजातीय समाज को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं




