Bhagoria lokotsav MP: अलीराजपुर, 24 फरवरी 2026 विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि मालवांचल के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में मनाए जाने वाले भगोरिया लोकोत्सव को सरकार राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय बहुल बड़वानी, धार और झाबुआ जिलों के दो सेक्टर्स में सरकार कृषि कैबिनेट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि भगोरिया पर्व के दौरान ही कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे सामाजिक उत्सवों के प्रोत्साहन के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जनजातीय समुदायों को 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहे भगोरिया लोकपर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सदन की ओर से जनजातीय बंधुओं को बधाई प्रेषित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





